दिल्ली दौरे पर CM साय …
रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज नई दिल्ली में केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय के राष्ट्रीय सम्मेलन में शामिल होंगे. ‘कैच द रेन’ सत्र के समापन की जिम्मेदारी छत्तीसगढ़ को मिली है. समापन सत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय देशभर में ‘कैच द रेन’ अभियान से जुड़े विचार-विमर्श का समाहार प्रस्तुत करेंगे. इस दौरान ‘5 प्रतिशत मॉडल’ और ‘मोर गांव, मोर पानी’ अभियान पर भी चर्चा होगी. इस तरह राष्ट्रीय जल मंच पर छत्तीसगढ़ को दोहरा गौरव हासिल होगा.