September 3, 2026

रायपुर नगर निगम में निर्माण कार्यों का स्थल निरीक्षण एवं तकनीकी परीक्षण करने तकनीकी निरीक्षण दल गठित…

Screenshot_20260831_200516 (1)

रायपुर – रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त श्री संबित मिश्रा ने प्रशासनिक व्यवस्था अंतर्गत मुख्यालय में पदस्थ प्रभारी मुख्य अभियंता श्री संजय बागड़े, प्रभारी अधीक्षण अभियंता श्री राजेश राठौर, सहायक अभियंता श्री शैलेन्द्र पटेल, उपअभियंता श्री रमेश पटेल का तकनीकी निरीक्षण दल गठित कर दिया है। जारी आदेश के अनुसार तकनीकी निरीक्षण दल रायपुर नगर निगम के विभिन्न जोनों में चल रहे निर्माण कार्यों का आवश्यकतानुसार नियमित निरीक्षण, समय-समय पर औचक निरीक्षण तथा नगर निगम मुख्यालय में निर्माण कार्यों से संबंधित शिकायतों के संबंध में स्थल निरीक्षण एवं तकनीकी परीक्षण का कार्य करेगा। इस संबंध में आवश्यक तकनीकी प्रतिवेदन नगर निगम आयुक्त के समक्ष तकनीकी निरीक्षण दल प्रस्तुत करेगा। आयुक्त ने उक्ताशय का प्रशासनिक आदेश तत्काल प्रभावशील कर दिया है।