नगर निगम रायपुर में सभी जोन स्वास्थ्य अधिकारियों को दी गई नवीन पदस्थापना…
रायपुर – रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त श्री संबित मिश्रा ने प्रशासनिक व्यवस्था अंतर्गत अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक नगर पालिक निगम रायपुर के सभी जोन स्वास्थ्य अधिकारियों को नवीन पदस्थापना आदेश जारी किया है।
नगर निगम रायपुर में जारी आदेश के अनुसार श्री खेमलाल देवांगन, वरिष्ठ स्वच्छता निरीक्षक को प्रभारी जोन स्वास्थ्य अधिकारी जोन 1 से जोन 5, श्री रवि लावनिया वरिष्ठ स्वच्छता निरीक्षक प्रभारी जोन स्वास्थ्य अधिकारी जोन 2 एवं अतिरिक्त प्रभारी सहायक स्वास्थ्य अधिकारी मुख्यालय को प्रभारी सहायक स्वास्थ्य अधिकारी मुख्यालय, श्री पूरन तांडी सहायक राजस्व निरीक्षक प्रभारी जोन स्वास्थ्य अधिकारी जोन 3 से जोन 4, श्री संदीप वर्मा स्वच्छता निरीक्षक प्रभारी जोन स्वास्थ्य अधिकारी जोन 5 से जोन 8, श्री आदिव्य हजारी स्वच्छता पर्यवेक्षक प्रभारी जोन स्वास्थ्य अधिकारी जोन 6 से जोन 10, श्री आत्मानंद साहू वरिष्ठ स्वच्छता निरीक्षक प्रभारी जोन स्वास्थ्य अधिकारी जोन 7 से जोन 6, श्री गोपी देवांगन स्वच्छता निरीक्षक प्रभारी जोन स्वास्थ्य अधिकारी जोन 8 से जोन 1, श्री उमेश नामदेव वरिष्ठ स्वच्छता निरीक्षक प्रभारी जोन स्वास्थ्य अधिकारी जोन 9 से जोन 3, श्री बारोन बंजारे वरिष्ठ स्वच्छता निरीक्षक प्रभारी जोन स्वास्थ्य अधिकारी जोन 9 से जोन 2, श्री अमित बेहरा स्वच्छता निरीक्षक प्रभारी जोन स्वास्थ्य अधिकारी जोन 10 से जोन 9 एवं श्री भूषण ठाकुर वरिष्ठ स्वच्छता निरीक्षक मुख्यालय से प्रभारी जोन स्वास्थ्य अधिकारी जोन 7 में नवीन पदस्थापना दी गई है। रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त द्वारा उक्ताशय का प्रशासनिक आदेश तत्काल प्रभावशील कर दिया गया है ।