September 6, 2026

पण्डित अजय महाराज ने परशुराम चौक गोवर्धन नगर भनपुरी रायपुर में करवाया संतान रक्षा की कथा का श्रवण…

IMG-20260903-WA0001

रायपुर – आज परशुराम चौक गोवर्धन नगर भनपुरी रायपुर में पंडित अजय महाराज द्वारा संतान रक्षा की कथा सुनाई गयी. कथा में जानकारी श्रोताओं को दी गयी कि राजा उग्रसेन राज करता था, उसका एक बेटा था कंस, एक बेटी थी देवकी देवकी. बेटी विवाह के लायक हुई, तो वासुदेव जी के साथ विवाह संपन्न कराया, दहेज में बहुत सारा सामान दिया गया.

रास्ते में विदाई के लिए जा रहे थे तब आकाशवाणी हुई कि कंस महाराज, तुम जो देवकी को पहुँचाने जा रहे हो, उसका आठवें गर्भ का बालक तुम्हारा दुश्मन पैदा होगा, यह आकाशवाणी सुनते ही कंस डर गया और उसने देवकी और वासुदेव जी का वध करने के लिए तलवार निकाल ली.

वासुदेवजी दोनों हाथ जोड़कर बोले कि हे महाराज, देवकी को मत मारो, देवकी के आठवें गर्भ से जो बालक होगा, उसे हम आपको लाकर दे देंगे,यह कंस ने बात मान ली. इस प्रकार देवकी के आठवें गर्भ के बालक की रक्षा महादेवजी और पार्वती जी ने की.

संतान रक्षा की कथा के श्रवण अवसर पर प्रमुख रूप से सुनीता टिकरिया, सुनीता चंद्रवंशी, सुनीता धीवल, ललित पटेल, रेणुका वैष्णो, साहू परिवार के सदस्य कथाप्रेमीगण, कांति भारती, प्रिया लिपिक, पूजा, सीमा, सुनीता, ईश्वरी, धनेश्वरी साहू, सुभद्रा देवी तिवारी, दीपिका तिवारी आदि संतान रक्षा कथा के श्रोतागणों की उपस्थिति कथा श्रवण स्थल पर रही.

You may have missed