जन्माष्टमी पर रायपुर में बारिश की संभावना, जानिए अगले दो दिन कैसा रहेगा मौसम…
रायपुर: छत्तीसगढ़ में मानसून सक्रिय बना हुआ है. बढ़ी बारिश के कारण कई जिलों में जलभराव की स्थिति बन गई है. नदी-नालों में भी जलस्तर बढ़ गया है. मौसमी सब-डिविजनल बारिश सामान्य से 2 प्रतिशत कम रही. मौसम विभाग का अनुमान है कि 4 सितंबर से बारिश की रफ्तार धीमी हो सकती है. कुछ इलाकों में मध्यम बारिश और बिजली गिरने की संभावना बनी हुई है. अगले दो दिन कुछ ऐसा ही मौसम का मिजाज रहने की संभावना जताई गई.
राजधानी रायपुर में 4 सितंबर को आकाश सामान्यतः मेघमय रहेगा. (Raipur Me Aaj Barish) एक-दो बार बारिश या गरज-चमक के साथ बौछार पड़ सकती है. अधिकतम तापमान 27 और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है. प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात की भी संभावना जताई गई है.