नवीन प्रतिष्ठान होटल अर्थ छत्तीसगढ़ ही नहीं, मध्य भारत के लोगों की पहली पसंद बने, यह मेरी शुभकामनाएं :- इंद्रजीत
- परिवार इन्दर के सभी सदस्यों ने खुराना परिवार को दी बधाई
भिलाई: दुर्ग राजनांदगांव बाईपास रोड बाफना टोल प्लाजा एवं एम आर लेआउट रोड़ के बाजु में स्थित नवीन प्रतिष्ठान होटल URRTH के शुभारंभ समारोह में छत्तीसगढ़ अंचल के युवा ट्रांसपोर्टर एवं सर्व समाज समिति के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह छोटू एवं परिवार इंदर की टीम ने नए होटल अर्थ के सीएमडी चरणजीत सिंह खुराना को वहां पहुंचकर खुराना परिवार एवं नवीन प्रतिष्ठान के शुभारंभ पर हार्दिक बधाई एवं ढेरों शुभकामनाएँ दीं ।
युवा ट्रांसपोर्टर इंद्रजीत ने कहा कि होटल अर्थ छत्तीसगढ़ राज्य के दुर्ग भिलाई ही नहीं बल्कि मध्य भारत में भी ग्राहकों की यह नया होटल अर्थ पहली पसंद बने और पर्यटन के क्षेत्र में यहां से गुजरने वाले पर्यटकों एवं ग्राहकों के लिए यह नया अर्थ होटल मील का पत्थर साबित हो. ऐसी मैं शुभकामनाएं देता हूं.
उनके साथ परिवार इन्दर के साथी सम्मानित साथियों जिनमें समाजसेवी अनिल सिंह, ट्रांसपोर्टर मलकीत सिंह लल्लू, ट्रांसपोर्टर जोगा राव, नगर निगम भिलाई के ठेकेदार शम्मी वीर जी भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए.
