नगर निगम जोन 3 जोन कमिश्नर ने जोन कार्यालय में गणेशोत्सव के पूर्व गणेश उत्सव समितियों के पदाधिकारियों की बैठक ली, माननीय एनजीटी, राज्य शासन के निर्देशो का पालन करने एवं सडक सीमा क्षेत्र में श्रीगणेश पंडाल ना लगाने की कडी हिदायत दी…
रायपुर – आज रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त श्री संबित मिश्रा के निर्देश पर नगर निगम जोन 3 जोन कमिश्नर श्रीमती प्रीति सिंह ने जोन 3 कार्यालय में श्री गणेश उत्सव पर्व के पूर्व जोन 3 क्षेत्र के श्री गणेश उत्सव समिति पदाधिकारियों को जोन कार्यालय में बुलवाया एवं उनकी बैठक लेकर उन्हें श्रीगणेश पंडाल लगाने अनुमति के लिए आवश्यक निर्देशो का राज्य शासन के निर्देश अनुसार पालन करने एवं माननीय एनजीटी के निर्देशो का पालन करते हुए सार्वजनिक सडक सीमा क्षेत्र में श्री गणेश पंडाल ना लगाने की उन्हें कडी हिदायत दी। अन्यथा की स्थिति में नियमो का अपालन होने पर विधि अनुरूप कार्रवाई निर्देशानुसार सुनिश्चित करने की जानकारी श्री गणेश उत्सव समिति पदाधिकारियों को जोन 3 जोन कमिश्नर द्वारा दी गई।