September 7, 2026

स्वावलंबी भारत अभियान द्वारा आयोजित वैकल्पिक वित्तीय साधनों पर कार्यशाला आयोजित…

IMG-20260907-WA0092

भिलाई। स्वावलंबी भारत अभियान एवम छतीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज भिलाई इकाई द्वारा आयोजित वैकल्पिक वित्तीय साधनों एवं व्यवसाय के लिए उपलब्ध विभिन्न वित्तीय विकल्पों को लेकर एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य उद्यमियों एवं व्यापारियों को पारंपरिक वित्तीय व्यवस्था के साथ-साथ वैकल्पिक वित्तीय साधनों की जानकारी प्रदान करना तथा उन्हें बेहतर वित्तीय निर्णय लेने के लिए जागरूक करना था।

कार्यशाला में सीए अरिहंत बोथरा जी ने विभिन्न वैकल्पिक वित्तीय साधनों, उनकी उपयोगिता, संभावनाओं एवं व्यवसाय में उनके प्रभावी उपयोग के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।

उन्होंने प्रतिभागियों की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए वित्तीय प्रबंधन से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं पर मार्गदर्शन प्रदान किया।

महामंत्री अजय भसीन ने कहा कि वर्तमान समय में व्यापार एवं उद्योग के बदलते स्वरूप को देखते हुए उद्यमियों के लिए नए वित्तीय विकल्पों की जानकारी होना अत्यंत आवश्यक है।

चेयरमैन दिनकर बसोतिया जी ने कहा कि ऐसी कार्यशालाएं व्यापारियों एवं उद्यमियों को आर्थिक रूप से अधिक सक्षम और आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

भिलाई चेम्बर अध्यक्ष गार्गी शंकर मिश्रा ने सभी उद्यमियों को योजना का लाभ लेकर भारत को आत्मनिर्भर बनाने में योगदान देने का आह्वान किया।

कार्यशाला के आयोजन में कार्यशाला संयोजक गौरव मोंगिया जी ,अतुल सिंह (भास्कर फाउंडेशन) एवं अभिषेक जी का विशेष सहयोग से आयोजित इस कार्यशाला में उपस्थित प्रतिभागियों ने वित्तीय क्षेत्र से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं।

इस आयोजन में 35-40 उद्यमी व नए स्टार्टअप युवाओं ने भाग लिया।

 

You may have missed