बारिश पर ब्रेक के बीच आया नया अपडेट, इस दिन मौसम लेगा करवट!
रायपुर: छत्तीसगढ़ में मानसूनी सिस्टम कमजोर होने से बारिश की रफ्तार धीमी पड़ गई है. धूप निकलने की वजह से दिनभर लोग उमस भरी गर्मी से परेशान हुए. मंगलवार को भी मौसम में विशेष बदलाव की संभावना कम है, हालांकि बुधवार से बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती है. मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में प्रदेश के एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश होने का पूर्वानुमान जारी किया है. मौसमी वर्षा सामान्य रही है और इसमें 5 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है.
प्रदेश में सोमवार को एक-दो स्थानों पर बहुत हल्की से हल्की वर्षा हुई. सर्वाधिक अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस दुर्ग में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 21 डिग्री पेंड्रा रोड में रहा.