रायपुर – आज रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त श्री संबित मिश्रा के निर्देश पर नगर निगम जोन 5 नगर निवेश विभाग द्वारा नगर निगम जोन 5 जोन कमिश्नर श्री खीरसागर नायक के मार्गदर्शन एवं कार्यपालन अभियंता श्री लाल महेन्द्र प्रताप सिंह,
सहायक अभियंता श्री नागेश रामटेके, उपअभियंता श्री टिकेन्द्र चंद्राकर की उपस्थिति में जोन 5 क्षेत्र अंतर्गत कुशालपुर क्षेत्र में बिना अनुमति लगभग 500 वर्गफुट भूमि पर निर्माणाधीन व्यवसायिक भवन को सम्बंधित निर्माणकर्ता अजय देवांगन को नगर निगम अधिनियम के अंतर्गत नियमानुसार प्रक्रिया के अंतर्गत नोटिस देने के उपरांत सम्बंधित अवैध निर्माण को हटाने की कार्रवाई अभियान चलकर की गयी .





