Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम! अगले 2 दिन बारिश की संभावना…

छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम! अगले 2 दिन बारिश की संभावना…

12
0

रायपुर:  छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार कमजोर पड़ गई है. बस्तर समेत कुछ इलाकों में बारिश हुई, जबकि रायपुर और आसपास के इलाकों में कड़ी धूप ने अपना असर दिखाया. बारिश नहीं होने के कारण तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की गई. हालांकि वातावरण में नमी मौजूद है. वहीं मानसून की राजस्थान से विदाई की बेला नजदीक आ रही है.

मौसम विभाग ने आज कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है. वहीं एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ बिजली गिरने के आसार हैं. अनुमान है कि यह सिलसिला अगले दो दिनों तक जारी रह सकता है.

प्रदेश में बीते 24 घंटों में कैसा रहा मौसम

प्रदेश में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई. इस दौरान प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस माना में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस पेण्ड्रा रोड में रिकॉर्ड किया गया. रायपुर में दिन का अधिकतम तापमान 33 डिग्री तक पहुंचा और निकलने वाली धूप के प्रभाव से गर्मी का प्रभाव महसूस हुआ. सक्रिय सिस्टम झारखंड की तरफ आगे बढ़ने के कारण मंगलवार से बारिश का प्रभाव बस्तर में भी कम हो जाएगा. फिलाहाल खाड़ी में कोई सिस्टम सुस्पष्ट मौजूद नहीं है. मौसम विभाग का अनुमान है कि गणेश पर्व के दौरान राज्य में वर्षा की गतिविधि में कमी रह सकती है.

 

CG Weather Today : रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम ?

रायपुर में मौसम विभाग ने आज भी आसमान में बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना जताई है. अधिकतम तामपमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूमतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है.

 

राजस्थान से मानसून की विदाई जल्द!

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, वातावरण में मौजूद नमी की मात्रा धीरे-धीरे कम होगी. इसका असर आने वाले दिनों में रात के मौसम में अनुभव होगा. इधर दक्षिण-पश्चिम मानसून की देश से विदा होने का माहौल बनने लगा है. राजस्थान में वर्षा की गतिविधि थमने के बाद वहां संभवतः 19 सितंबर से मानसून के विदा होने की शुरुआत हो जाएगी. प्रदेश में मानसून के अभी रहने की संभावना है. सामान्यतः इसकी अवधि छत्तीसगढ़ में 30 सितंबर तक मानी जाती है और उसके बाद अक्टूबर के प्रथम पखवाड़े तक इसकी रवानगी हो जाती है.

CG Weather Today : इन इलाकों में हुई बारिश

मौसम विभाग द्वारा जारी वर्षा के आंकड़ों के अनुसार, बड़े बचेली (जिला दंतेवाड़ा) में सबसे अधिक 6 सेमी बारिश दर्ज हुई. इसके अलावा करतला (जिला कोरबा), देवभोग (जिला गरियाबंद), छाल (जिला रायगढ़) और नया बाराद्वार (जिला सक्ती) में 3-3 सेमी वर्षा हुई. कवर्धा (जिला कबीरधाम) और कटेकल्याण (जिला दंतेवाड़ा) में 2-2 सेमी बारिश दर्ज की गई. वहीं कशडोल (जिला बलौदा बाजार), जगदलपुर (जिला बस्तर), रायगढ़, सारागांव (जिला जांजगीर), पामगढ़ (जिला जांजगीर), लालपुर थाना, मुंगेली, भैसमा (जिला कोरबा), घरघोड़ा (जिला रायगढ़), बकावंड (जिला बस्तर), खरसिया (जिला रायगढ़) और बोड़ला (जिला कबीरधाम) में 1-1 सेमी वर्षा रिकॉर्ड की गई.