रायपुर -आज लगातार तेज बारिश के कारण से नगर पालिक निगम रायपुर के जोन क्रमांक 4 स्वास्थ्य विभाग में नगर निगम जोन 4 के मौलाना अब्दुल रउफ वार्ड क्रमांक 46 क्षेत्र में मोतीबाग के सामने बंजारी वाले बाबा की मजार के पास जलभराव की जनसमस्या आ गयी, जहां सफाई तत्काल करवाकर जनसमस्या को जल की निकासी करवाकर जोन 4 द्वारा तत्काल दूर किया गया.
इसी तरह आज लगातार तेज बारिश के दौरान नगर निगम जोन 4 क्षेत्र में पण्डित रविशंकर शुक्ल वार्ड क्रमांक 34 के क्षेत्र में खालसा स्कूल के सामने पंडरी मार्ग में और उक्त वार्ड के तहत अरमान नाला के समीप सड़क मार्ग में जलभराव की जनसमस्या मिलने पर वहाँ टीम तत्काल भेजकर सफाई करवाकर सड़क पर जलभराव की समस्या को दूर किया गया.




