Home दुर्ग जल-जन सेवा संकल्प यात्रा..

जल-जन सेवा संकल्प यात्रा..

6
0

भारतीय जनता युवा मोर्चा के शीर्ष नेतृत्व के द्वारा जल जन सेवा संकल्प यात्रा जो की वड़नगर से वाराणासी तक जानी है यह यात्रा जो की 17 सितंबर 2026 माननीय मोदी जी के जन्मदिन से प्रारंभ हुई है जिसमे यात्रा क्रमांक 8 जो की 29 सितम्बर को भिलाई जिला आ रही है इस यात्रा में 50 युवा मोर्चा के बाइकर्स जो की वड़नगर से चलकर भिलाई आ रहे है और यात्रा में विभिन्न जगहों में रुक कर जैसा की यात्रा का नाम है सेवा संकल्प यात्रा इसी विषय को ध्यान में रखते हुए अपनी सेवाये दे रहे है, उसी के तारतम्य में भिलाई जिले में भी विभिन्न जगहों पर स्वागत एवं सेवा का कार्य होना है यह यात्रा भिलाई जिला में 32 बंगला से प्रारंभ होकर चरोदा तक होनी है, जिसमे सेक्टर-9 चौक में स्वागत कार्यक्रम उसके पश्चात हुडको स्थित गौशाला में सेवा कार्य एवं फ़ीलपरमार्थम सेक्टर-3 में मानसिक रूप से विक्षिप्त लोगो की सेवा कार्य इसके पश्चात यह यात्रा भिलाई में चरोदा होते हुए रायपुर के लिए प्रस्थान करेगी।

यह जो यात्रा है 29 सितंबर को दोपहर 2 बजे भिलाई पहुचेगी जिसमे युवा मोर्चा जिला भिलाई के 500 कार्यकर्ता भी बाइक के माध्यम से इस यात्रा में शामिल होंगे एवं यात्रा के दौरान जितने भी स्थान में यह यात्रा जाएगी उसमे यात्रियों के साथ चलकर यात्रा को सफल बनाने में अपना योगदान देंगे।