Home रायपुर नगर निगम जोन 6 ने भाठागांव केसरी बगीचा में भारी जलभराव से...

नगर निगम जोन 6 ने भाठागांव केसरी बगीचा में भारी जलभराव से प्रभावित भाठागांव डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी सामुदायिक भवन में आश्रय स्थल में रह रहे 8 परिवारों को सुबह का नाश्ता, दोपहर, रात्रि का भोजन पैकेटस वितरण किया…

14
0
  • नगर निगम जोन 8 द्वारा चन्दनीडीह में भारी जलभराव से प्रभावित पार्षद कार्यालय, आंगनबाड़ी भवन, स्कूल परिसर आश्रय स्थलों में रह रहे लगभग 152 परिवारों को सुबह का नाश्ता, दोपहर, रात्रि का भोजन पैकेटस की व्यवस्था की जा रही

रायपुर – रायपुर नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 6 क्षेत्र अंतर्गत भाठागांव में केसरी बगीचा में विगत दिनों भारी बारिश के चलते भारी जलभराव की समस्या आने पर इससे प्रभावित लगभग 8 परिवारों के लिए सुबह का नाश्ता, दोपहर और रात्रि के भोजन के पैकेट्स भाठागांव में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी सामुदायिक भवन आश्रय स्थल में प्रभावितों को किये जा रहे हैँ. यह व्यवस्था रायपुर जिला कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह के आदेशानुसार और रायपुर नगर निगम के आयुक्त के निर्देशानुसार सतत की जा रही है,

इसी प्रकार नगर निगम जोन 8 अंतर्गत चंदनीडीह क्षेत्र में भारी बारिश के दौरान भारी जलभराव से प्रभावित लगभग 152 परिवारों को पार्षद कार्यालय, आंगनबाड़ी केन्द्र भवन और शासकीय स्कूल परिसर भवन में नियमित सुबह का नाश्ता, दोपहर और रात्रि के भोजन के पैकेट्स की व्यवस्था रायपुर जिला कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह के आदेशानुसार और नगर निगम रायपुर के आयुक्त श्री संबित मिश्रा के निर्देशानुसार नगर निगम जोन 8 जोन कमिश्नर श्रीमती राजेश्वरी पटेल,

कार्यपालन अभियंता श्री अतुल चोपड़ा, जोन सहायक राजस्व अधिकारी श्री महादेव रक्सेल द्वारा सतत मॉनिटरिंग करते हुए की जा रही है.