Home गरियाबंद ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर कांग्रेस का हल्लाबोल, रावणभाठा से कलेक्ट्रेट तक...

‘वोट चोरी’ के आरोपों पर कांग्रेस का हल्लाबोल, रावणभाठा से कलेक्ट्रेट तक निकला विरोध मार्च एक दिवसीय धरना प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन…

6
0

एक दिवसीय धरना प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, 

                                        मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी और निर्णयों की समीक्षा की मांग

राधेश्याम सोनवानी,गरियाबंद :- ‘वोट चोरी’ के आरोपों और निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी गरियाबंद ने सोमवार को रावणभाठा मैदान में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया।इसके बाद बड़ी संख्या में कांग्रेस महिला पुरुष पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता रावणभाठा से कलेक्ट्रेट कार्यालय तक विरोध मार्च निकालते हुए पहुंचे।जहां राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी,उनके निर्णयों की समीक्षा तथा कथित चुनावी अनियमितताओं की जांच की मांग की गई।कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग और मुख्य निर्वाचन आयुक्त के पुतले का दहन कर विरोध दर्ज कराया।

ज्ञापन के पूर्व रावण भाटा मैदान में सभा का आयोजन कर जिलाध्यक्ष सुखचंद बेसरा ने चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाते हुए आयोजित सभा को संबोधित करते हुए मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।उन्होंने आरोप लगाया कि निर्वाचन प्रक्रिया और मतदाता सूची से जुड़े मामलों में गंभीर अनियमितताएं हुई हैं और इसकी निष्पक्ष जांच आवश्यक है।

बेसरा ने कहा कि कांग्रेस का आरोप है कि चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित कर भाजपा को राजनीतिक लाभ पहुंचाने का प्रयास किया गया।उन्होंने मांग की कि पूरे मामले की जांच कराई जाए और यदि किसी स्तर पर नियमों का उल्लंघन अथवा आपराधिक कृत्य प्रमाणित होता है तो संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए।कहा कि मतदाता सूची में नाम जोड़ने,हटाने और विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर की प्रक्रिया को लेकर देशभर में सवाल उठ रहे हैं।पार्टी का कहना है कि निर्वाचन आयोग को इन सवालों पर पारदर्शिता के साथ जवाब देना चाहिए।राष्ट्रीय स्तर पर भी कांग्रेस ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कार्रवाई और उनके निर्णयों की समीक्षा की मांग को लेकर प्रदर्शन किए हैं।

इस सभा के दौरान सुघर मल आड़े ने कहा कि मतदाता के अधिकार की रक्षा जरूरी है,उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में मतदाता का वोट सबसे महत्वपूर्ण अधिकार है।उनके अनुसार मतदाता सूची से जुड़े किसी भी प्रकार के विवाद या शिकायत की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए,ताकि आम मतदाता के मन में निर्वाचन प्रक्रिया को लेकर किसी प्रकार की शंका न रहे।

वही जिला पंचायत सदस्य संजय नेताम ने सभा के दौरान कहा कि पार्टी द्वारा लगाए जा रहे आरोपों की स्वतंत्र एवं निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।उनका कहना था कि यदि निर्वाचन प्रक्रिया में कोई गड़बड़ी नहीं हुई है तो जांच के माध्यम से स्थिति स्पष्ट हो जाएगी और यदि अनियमितता सामने आती है तो जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए।

बॉक्स में,,,,,वही सभा के दौरान कांग्रेस प्रवेश किए पूर्व पार्षद ऋतिक सिन्हा ने अपने साथ सैकड़ों महिला पुरुष कांग्रेस सदस्यों को लेकर कांग्रेस समर्थन में नारेबाजी करते हुए मंच तक पहुंचे जो देखनी बना रहा।साथ ही कांग्रेस वापसी किए सदस्यों के साथ दर्जनों लोग कांग्रेस प्रवेश किए उनका तिलक लगाकर पार्टी का गमछा पहनाते हुए स्वागत किया गया।

पुतला दहन कर जताया विरोध

धरना प्रदर्शन के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे।इस दौरान चुनाव आयोग और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार नरेन्द मोदी और अमित शाह के खिलाफ जमकर नारेबाजी किए और ज्ञानेश कुमार का पुतला का दहन किया गया। इसके बाद कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा।

ज्ञापन में कांग्रेस ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कार्रवाई,उनके निर्णयों की समीक्षा तथा ‘वोट चोरी’ के लगाए जा रहे आरोपों की जांच की मांग प्रमुखता से रखी।पार्टी ने कहा कि लोकतांत्रिक संस्थाओं की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए पूरे मामले में पारदर्शी जांच जरूरी है।

प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष सुखचंद बेसरा,रमेश शर्मा, आबिद ढेबर,राजेश साहू,छगन यादव,सन्नी मेमन, प्रेम सोनवानी,छीनू ध्रुव,देवशरण विश्वकर्मा,चेतन सिंहा,यशवंत सिंहा,पवन सोनकर,विकास तिवारी, निरंजन प्रधान,ऋतिक सिन्हा,लोकेंद्र कोमार्रा, भूपेंद्र मांझी,सौदर कश्यप,अनामो बघेल,विकास अग्रवाल,जयशंकर नागेश,दुलार सिंग भविष्य प्रधान,सुशील सोनी,ओंकार ठाकुर,सफीक खान, बबलू ध्रुव,माहेश्वरी शाह,पुष्पा साहू,ममता फुलझेले, प्रतिभा पटेल, हेमलता सिन्हा,ज्योति साहनी के साथ जिला कांग्रेस पदाधिकारी,ब्लॉक एवं शहर कांग्रेस के पदाधिकारी, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस सेवादल सहित विभिन्न मोर्चा-प्रकोष्ठों के कार्यकर्ता शामिल हुए।