भिलाई, 29 सितंबर 2026। भिलाई महिला महाविद्यालय सहित छत्तीसगढ़ के विभिन्न अनुदान प्राप्त अशासकीय महाविद्यालयों के सेवानिवृत्त और सेवारत प्राध्यापक एवं कर्मचारी बुधवार, 30 सितंबर 2026 को प्रातः 10:30 बजे से अपराह्न 1:00 बजे तक, कल्याण महाविद्यालय के मुख्य द्वार के सामने एकदिवसीय सांकेतिक धरना देंगे।
पेंशन पुनर्बहाली प्राध्यापक एवं कर्मचारी संघर्ष समिति, दुर्ग परिक्षेत्र ने कहा कि शासन के 1 सितंबर 2026 के आदेश से पेंशन बंद किए जाने पर प्रभावित प्राध्यापकों और कर्मचारियों में गहरी पीड़ा एवं असंतोष है। समिति ने आदेश को अमानवीय बताते हुए इसे तत्काल वापस लेने और 37 वर्षों से चली आ रही पेंशन व्यवस्था पुनर्बहाल करने की मांग की है।
समिति के अध्यक्ष डॉ. डी.पी. जायसवाल, संयोजक डॉ. आर.पी. अग्रवाल और निवेदक डॉ. संध्या मदन मोहन ने विद्यार्थियों तथा नागरिकों से धरना स्थल पर पहुँचकर मांग का समर्थन करने की अपील की है।
*



