Home दुर्ग समस्त साध संगत से विनम्र निवेदन है कि 10–11 अक्टूबर 2026 को...

समस्त साध संगत से विनम्र निवेदन है कि 10–11 अक्टूबर 2026 को 13वाँ आलौकिक गुरमत समागम एवं गुरु पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है।

4
0

वाहेगुरु जी का खालसा

वाहेगुरु जी की फतेह जी। 🙏

समस्त साध संगत से विनम्र निवेदन है कि 10–11 अक्टूबर 2026 को 13वाँ आलौकिक गुरमत समागम एवं गुरु पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है।

इस पावन समागम हेतु चंदोआ साहिब जी की सेवा करनी है। जो भी श्रद्धालु इस सेवा का लाभ लेना चाहते हैं, वे कृपया 1 अक्टूबर 2026 तक चंदोआ साहिब बनवाकर उपलब्ध करा दें, ताकि उसे ड्राई क्लीन करवाकर समय पर गुरु घर की सेवा में अर्पित किया जा सके।

गुरु घर की सेवा का अवसर बड़े सौभाग्य से प्राप्त होता है। आइए, तन-मन-धन से इस पावन सेवा में सहभागी बनें और गुरु साहिब की कृपा के पात्र बनें।

वाहेगुरु जी का खालसा

वाहेगुरु जी की फतेह जी। 🙏