Home दुर्ग भिलाई नगर कालीबाड़ी, सेक्टर-6 के प्रांगण में आगामी 16 अक्टूबर से शारदीय...

भिलाई नगर कालीबाड़ी, सेक्टर-6 के प्रांगण में आगामी 16 अक्टूबर से शारदीय दुर्गा पूजा उत्सव की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई।

2
0

भिलाई नगर कालीबाड़ी, सेक्टर-6 के प्रांगण में आगामी 16 अक्टूबर से शारदीय दुर्गा पूजा उत्सव की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। इस वर्ष भिलाई नगर कालीबाड़ी में दुर्गा पूजा उत्सव का 64 वाँ वर्ष मनाया जा रहा है। इस ऐतिहासिक आयोजन को श्रद्धा, भक्ति, बंगाली संस्कृति एवं हर्षोल्लास के साथ भव्य रूप से सफल बनाने के लिए बैठक में विभिन्न व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि 64वें वर्ष के दुर्गा पूजा उत्सव को भव्य एवं यादगार बनाने के लिए सभी सदस्य मिल-जुलकर कार्य करेंगे। आयोजन को व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के लिए विभिन्न दायित्व निर्धारित करते हुए दुर्गा पूजा संचालन एवं पूजा समिति का गठन किया गया। जिसमें

नवनिर्मित समिति के पदाधिकारी

संयोजक – डॉ. दीप चटर्जी, सह संयोजक – सुमित कुमार घोषाल, अध्यक्ष – अभिजीत गोस्वामी, उपाध्यक्ष – देवव्रत कर, विश्वजीत दास, प्रकाश राय, जयन्त बैनर्जी राजा, एवं अभिजीत विश्वास, महासचिव –तपन दास, सहसचिव – अजय मिश्रा, सौरभ मिश्रा, सौरभ दत्ता, श्रीमती रूपाली पालित, कोषाध्यक्ष – सत्यजीत दास, सह-कोषाध्यक्ष – धीमान गोस्वामी, पूजा प्रभारी – श्रीमती मौसमी राय, श्रीमती अरुणा भट्टाचार्य, एस एन मन्ना, पूजा व्यवस्था सहप्रभारी – श्रीमती मोनिदीपा घोष, श्रीमती छाया दास, श्रीमती कृष्णा सिन्हा, श्रीमती काजल चौधरी, श्रीमती मिताली दासगुप्ता, श्रीमति ममता सरकार, कल्चर प्रभारी – श्रीमती बॉबी दास, कल्चर सह-प्रभारी –श्रीमती बनाली बसु, भोग-प्रसाद प्रभारी – देवव्रत कर, सौरभ दत्ता, समीर घोषाल, अभिनव नंदी, सुमन कर्मकार, सपन चौधरी, शान्तनु डे, पलास बसु, राहुल बसु, सोमदीप नन्दी, अतुल सरकार, मीडिया एवं स्वागत प्रभारी – सुमन शील, श्रीमती मुनमुन चटर्जी, श्रीमती सोमा देव, श्रीमती रत्ना घोषाल, सलाहकार – सपन घटक, मानस बैनर्जी, तरुण भट्टाचार्य, जयन्त बागची, साकेत चंद्राकर, सत्यजीत पंडा, संरक्षक – अमिताभ सरकार, श्रीमती संगीता शाह, दीपक बैनर्जी, रतन दासगुप्ता, सुरजीत दत्ता, संजय सेन, सुप्रभात पाल के अलावा मुख्य रूप से पूजा एवं धार्मिक व्यवस्था, भोग एवं प्रसाद वितरण, मंच एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम, स्वागत एवं अतिथि सत्कार, अनुशासन एवं भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा, स्वच्छता एवं परिसर व्यवस्था, वित्त एवं लेखा, प्रचार-प्रसार एवं मीडिया, तकनीकी व्यवस्था स्वयंसेवक, शौचालय व्यवस्था, महिला व्यवस्था,अतिथि एवं विशेष आमंत्रण समिति हर समिति के लिए एक प्रभारी और 2–5 सह-प्रभारी सदस्य निर्धारित किए गए । सभी प्रभारी प्रतिदिन की व्यवस्था की जानकारी मुख्य संचालन समिति को देंगे, ताकि किसी भी समस्या का तत्काल समाधान किया जा सके। नवनिर्मित समिति के सभी सदस्यों ने कहा कि 64वें वर्ष का यह दुर्गा पूजा उत्सव केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि आस्था, संस्कृति, परंपरा, सामाजिक सहभागिता एवं एकता का पर्व है। सभी के सामूहिक प्रयास से शारदीय माँ दुर्गा की पूजा-अर्चना एवं पूरे उत्सव को भव्य और सुव्यवस्थित रूप से संपन्न कराया जाएगा।