Home रायपुर स्वच्छता ही सेवा अभियान अंतर्गत आयुक्त संबित मिश्रा, एमआईसी सदस्यों, पार्षदों, अधिकारियों...

स्वच्छता ही सेवा अभियान अंतर्गत आयुक्त संबित मिश्रा, एमआईसी सदस्यों, पार्षदों, अधिकारियों ने नागरिकों सहित मिलकर खमतराई बाजार, महाराणा प्रताप उद्यान श्याम नगर, कारी तालाब, पुरैना मुक्तिधाम, बंधवा तालाब, मुकुट नगर उद्यान, शीतला तालाब सड्डू, बड़ा तालाब सोनडोंगरी, टाटीबंध छुईया तालाब, हीरापुर टेंगना तालाब सहित राजधानी शहर के अनेक प्रमुख सार्वजनिक स्थानों की श्रमदान से सफाई करके कचरा उठाकर जन – जन को दिया स्वच्छ एवं स्वस्थ परिवेश का सकारात्मक सन्देश…

7
0
  • *सेवा संकल्प अभियान
  • ज्ञान भारती हायर सेकेण्डरी स्कूल हीरापुर के विद्यार्थियों ने स्वच्छता रैली निकाली और हीरापुर टेंगना तालाब की सफाई श्रमदान से करके दिया सकारात्मक सन्देश

रायपुर – छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के दिशा – निर्देश अनुसार आज महात्मा गाँधी जयन्ती दो अक्टूबर को रायपुर नगर पालिक निगम क्षेत्र में सभी 10 जोनों के अंतर्गत विभिन्न बाजारों, उद्यानों, मुक्तिधामों, तालाबों में रायपुर नगर निगम आयुक्त श्री संबित मिश्रा, एमआईसी सदस्यों, जोन अध्यक्षगणों, वार्ड पार्षदों, नगर निगम अधिकारियों, कर्मचारियों ने नागरिकों के साथ मिलकर श्रमदान करते हुए सफाई की और कचरा उठाकर स्वच्छता कायम कर जन -जन को स्वच्छ एवं स्वस्थ परिवेश का सकारात्मक सन्देश दिया.

नगर निगम जोन 1 अंतर्गत वीर शिवाजी वार्ड अंतर्गत खमतराई बाजार में महात्मा गाँधी की प्रतिमा पर महात्मा गाँधी जयंती पर माल्यार्पण कर उन्हें सादर नमन किया गया और नगर निगम आयुक्त श्री संबित मिश्रा एवं एमआईसी सदस्य श्री नंदकिशोर साहू, नगर निगम जोन 1 जोन अध्यक्ष श्री गज्जू साहू,पार्षद श्रीमती अम्बिका साहू, श्री महेश ध्रुव , श्री राजेश कुमार देवांगन, एल्डरमैन श्री बी. श्रीनिवास राव ने जोन अधिकारियों, कर्मचारियों, आमजनों सहित खमतराई बाजार में झाड़ू लगाकर सफाई की एवं स्वच्छता का सकारात्मक सन्देश सभी नगरवासियों को दिया.

नगर निगम जोन 3 अंतर्गत मदर टेरेसा वार्ड क्रमांक 47 क्षेत्र अंतर्गत महाराणा प्रताप उद्यान श्याम नगर में सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत स्वच्छता ही सेवा अभियान अंतर्गत नगर निगम जल कार्य विभाग अध्यक्ष श्री संतोष साहू, जोन 3 जोन अध्यक्ष श्रीमती साधना साहू, नगर निगम आयुक्त श्री संबित मिश्रा, अपर आयुक्त श्री लोकेश्वर साहू, श्री विनोद पाण्डेय, जोन 3 जोन कमिश्नर, अधिकारियों, कर्मचारियों द्वारा आमजनों के साथ मिलकर उद्यान परिसर में महात्मा गाँधी जयन्ती पर श्रमदान से सफाई करते हुए जन -जन को स्वच्छता का सकारात्मक सन्देश दिया गया.

नगर निगम जोन 10 के वार्ड 49 अंतर्गत पुरैना मुक्तिधाम में स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत श्रमदान से सफाई नगर निगम अपर आयुक्त श्री लोकेश्वर साहू और श्री विनोद पाण्डेय ने जोन 10 अधिकारियों एवं कर्मचारियों सहित आमजनों के साथ मिलकर महात्मा गाँधी जयन्ती पर सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत करते हुए कचरा उठाकर स्वच्छता कायम कर जन – जन को स्वच्छता का सकारात्मक सन्देश दिया.

नगर निगम जोन 5 क्षेत्र अंतर्गत मुकुट नगर उद्यान और जोन 6 क्षेत्र अंतर्गत बंधवा तालाब,जोन 7 अंतर्गत शहीद चुड़ामणि वार्ड वार्ड क्रमांक 37 अंतर्गत कारी तालाब में श्रमदान कर सफाई अभियान चलाया गया. कारी तालाब की श्रमदान से सफाई अभियान एमआईसी सदस्य श्री दीपक जायसवाल एवं श्री भोलाराम साहू ने जोन 7 जोन कमिश्नर, अधिकारियों, कर्मचारियों, आमजनों के साथ कचरा उठाकर सफाई करते हुए महात्मा गाँधी जयन्ती पर स्वच्छता कायम की और नागरिकों को सकारात्मक स्वच्छता सन्देश दिया. जोन 8 क्षेत्र अंतर्गत वार्ड 2 में बड़ा तालाब सोनडोंगरी की सफाई श्रमदान से वार्ड पार्षद श्री भगतराम हरबंश द्वारा जोन 8 जोन कमिश्नर एवं अधिकारियों, कर्मचारियों सहित आमजनों के साथ मिलकर की गयी और स्वच्छता कायम की गयी. जोन 8 क्षेत्र अंतर्गत हीरापुर टेंगना तालाब, वार्ड 21 क्षेत्र अंतर्गत टाटीबंध छुईया तालाब की श्रमदान से सफाई गांधी जयन्ती पर स्वच्छता अभियान चलाकर की गयी और नागरिकों को स्वच्छता का सकारात्मक सन्देश दिया गया. ज्ञान भारती हायर सेकेण्डरी स्कूल हीरापुर के विद्यार्थियों ने हीरापुर में सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत स्वच्छता ही सेवा अभियान अंतर्गत स्वच्छता रैली निकाली और हीरापुर टेंगना तालाब की महात्मा गाँधी जयंती पर श्रमदान करते हुए सफाई की एवं सभी नागरिकों को स्वच्छ सरोवर का सकारात्मक सन्देश दिया.

सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत स्वच्छता ही सेवा अभियान अंतर्गत नगर निगम जोन 9 क्षेत्र में महात्मा गाँधी जयन्ती पर महात्मा गाँधी की प्रतिमा पर जोन 9 जोन कमिश्नर द्वारा माल्यार्पण किया गया और अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने आमजनों के साथ मिलकर शीतला तालाब सड्डू की श्रमदान से सफाई कर स्वच्छता कायम की और सफाई का जन -जन को स्वच्छता का सकारात्मक सन्देश दिया.