Home दुर्ग शासकीय विज्ञान महाविद्यालय, दुर्ग में नशा मुक्त भारत अभियान का आयोजन, भिलाई...

शासकीय विज्ञान महाविद्यालय, दुर्ग में नशा मुक्त भारत अभियान का आयोजन, भिलाई महिला महाविद्यालय की छात्राओं ने लिया भाग…

2
0

दुर्ग, 2 अक्टूबर 2026 : गांधी जयंती के अवसर पर शासकीय विज्ञान महाविद्यालय, दुर्ग में *नशा मुक्त भारत अभियान* के अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर नशे के विरुद्ध जागरूकता फैलाने के लिए *भाषण प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता तथा मैराथन* का आयोजन किया गया।

भिलाई महिला महाविद्यालय की *10 छात्राओं* – दीक्षा गोस्वामी, पायल, संदीपा, गीतांजलि, स्नेहा, साक्षी, रिया, छाया, रजनी और प्रतीक्षा कुमारी ने मैराथन प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर भाग लिया और स्वस्थ एवं नशा मुक्त जीवन का संदेश दिया।

भाषण प्रतियोगिता में भिलाई महिला महाविद्यालय की *कु. नूपुर वर्मा, एम.एससी. प्राणीशास्त्र तृतीय सेमेस्टर* ने भाग लिया और नशा मुक्त भारत पर अपने विचार व्यक्त किए तथा *प्रथम पुरस्कार* प्राप्त किया।

 

रंगोली प्रतियोगिता में *कु. नगमा, बी.एससी. तृतीय सेमेस्टर (बायो)* ने सुंदर एवं संदेशपरक रंगोली प्रस्तुत की।

 

इस उत्कृष्ट उपलब्धि पर *भिलाई महिला महाविद्यालय की प्राचार्य श्रीमती प्रतिभा छाया क्लॉडियस, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अनुपमा श्रीवास्तव एवं श्रीमती नाज़नीन बेग* ने सभी छात्राओं को बधाई दी एवं उनके सक्रिय सहभागिता की सराहना की।

 

प्राचार्य महोदया ने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए भविष्य में भी इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रमों एवं खेल गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

 

कार्यक्रम का समापन युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने और नशा मुक्त, स्वस्थ भारत के संकल्प के साथ हुआ।