- महिलाओं एवं बच्चों के सम्मान के साथ हुआ विविध कार्यक्रमों का आयोजन
भिलाई-चरोदा:– सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 40, गनियारी के आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 1, 2 एवं 3 में आंगन मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं एवं बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा तथा महिला सशक्तिकरण से जुड़े विषयों पर संवाद किया गया।
आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 1 में मुख्य वक्ता श्रीमती सीता साहू, पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका परिषद भिलाई-चरोदा ने कहा कि “आंगनबाड़ी केंद्र हमारे समाज की मजबूत नींव तैयार करने का कार्य करते हैं। स्वस्थ मां और स्वस्थ बच्चा ही स्वस्थ एवं सशक्त समाज की पहचान है। महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होने के साथ-साथ परिवार और समाज के विकास में अपनी सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।” उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के सेवा भाव की सराहना करते हुए कहा कि इनका योगदान समाज के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।
केंद्र क्रमांक 2 में सुश्री गीता वर्मा, कन्या शक्ति संयोजिका, भाजयुमो जिला भिलाई ने महिला एवं बालिका सशक्तिकरण पर विचार व्यक्त करते हुए कहा कि “बेटियों को शिक्षा, संस्कार और आत्मविश्वास के अवसर देना हम सभी की जिम्मेदारी है।”
केंद्र क्रमांक 3 में श्रीमती अनुपमा विश्वकर्मा ने महिलाओं की आत्मनिर्भरता एवं सामाजिक सहभागिता पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में श्रीमती पूजा शर्मा, श्रीमती विनीता शिंदे, श्रीमती अनूपा विश्वकर्मा एवं श्रीमती डॉ. निर्मला भारती सहित अन्य अतिथि उपस्थित रहे। इस अवसर पर महिलाओं के लिए खुर्सी दौड़, रंगोली एवं मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित की गई। साथ ही गोद भराई, अन्नप्राशन, स्वस्थ शिशु सम्मान तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका, मितानिन एवं स्वच्छता सेवा कर्मियों का सम्मान किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में सुपरवाइजर महिला बाल विकास श्रीमती ऊषा मिश्रा के मार्गदर्शन में कार्यकर्ता श्रीमती रूपा साहू, श्रीमती बबीता बंजारे एवं श्रीमती सुमित्रा नायक तथा सहायिका श्रीमती चित्ररेखा बघेल, श्रीमती अन्नपूर्णा ठाकुर एवं श्रीमती यमुना ढीमर का विशेष योगदान रहा।
कार्यक्रम का संचालन श्रीमती बबीता बंजारे ने किया तथा आभार प्रदर्शन श्रीमती रूपा साहू ने किया।
श्रीमती मेनका पटेल, श्रीमती दीपिका साहू व श्रीमती यमुना साहू की गोद भराई की गई, आरव खरे, युवराज ढीमर व पूर्वी ठाकुर का अन्न प्रासन किया गया। नोविया पटेल, मोक्ष निर्मलकर व पार्थ खुटेल का स्वस्थ शिशु से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर श्रीमती डॉ निर्मला भारती, श्रीमती श्यामा कोसरे, श्रीमती बिंदु पाटिल, श्रीमती बेबी ठाकुर, श्रीमती नमिता देशलहरे, श्रीमती सीमा ठाकुर, श्रीमती त्रिवेणी गैंड्रे, श्रीमती सुशीला साहू, श्रीमती तनुजा निर्मलकर, श्रीमती तारिणी साहू, श्रीमती यामिनी ढीमर सहित बड़ी संख्या में महिलाएं बच्चे एवं ग्रामीण उपस्थित थे ।






