- गुरुद्वारा में माथा टेक कर अरदास कर उनके चरणों में श्रद्धा सुमन किए अर्पित
- भिलाई के स्व. बीरा सिंह वास्तव में छत्तीसगढ़ के हीरा थे :- बबलू
भिलाई: HTC कंपनी के संस्थापक स्व.स.दलबीर सिंह (बीरा) की 7वीं पुण्यतिथि के अवसर पर सभी शुभचिंतकों एवं जनप्रतिनिधियों ने उन्हें सादर नमन करते हुए भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की. सोशल मीडिया से लेकर बीरा के अंगना कोहका कार्यालय एवं HTC कार्यालय ट्रांसपोर्ट नगर में भी सभी ने उनके किए हुए कार्यों को स्मरण कर उन्हें याद किया.
आज सुबह HTC कंपनी के युवा डायरेक्टर एवं समाजसेवी इंद्रजीत सिंह “छोटू” परिवार इंदर के सदस्यों के साथ अपने पिता स्व.स.दलबीर सिंह की 7वीं पुण्यतिथि के अवसर पर नेहरू नगर स्थित गुरुद्वारा नानकसर में माथा टेका एवं ज्ञानी परवीन सिंह द्वारा अरदास की एवं उनके चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित किए. उनके पुत्र इंद्रजीत ने अपने पिता को याद करते हुए सोशल मीडिया पर अपने पिता की यादों को साझा करते हुए बताया कि आपके द्वारा दिए गए स्नेहा संस्कार, मार्गदर्शन और जीवन मूल्यों की छाप भी हमारे जीवन में स्पष्ट दिखाई देती है. अपने अपने कर्मों से सेवा मानवता और सामाजिक जिम्मेदारी की जो मिसाल प्रस्तुत की है, वह सदैव हम सभी के लिए प्रेरणा स्रोत रहेगी. प्रत्यक्ष रूप से आप आज हमारे समीप नहीं हैं किंतु आपकी यादें, विचार एवं आदर्श सदैव हमारे साथ हैं. जीवन की हर राह पर हमारा मार्गदर्शन करने वाले आप रहेंगे.
आज उन्हें सोशल मीडिया पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि एवं सादर नमन करने वालों में प्रमुख रूप से युवा विधायक देवेंद्र यादव, सन्नी भैया, भाजपा नेत्री तुलसी साहू, आशीष पांडेय, छ.ग.सिख पंचायत के चेयरमैन जसवीर सिंह चहल, अमरजीत छाबड़ा, पंकज सेठी, राजकिशोर मिश्रा, प्रिंस, वेणू, टी श्रीनिवास रेड्डी, दुर्गेश रामटेके,अमरजीत सिंह, जसवंत सिंह, बबलू चौबे, जोगा राव, मलकीत सिंह (लल्लू), अमन सागर, वरिष्ठ अधिवक्ता राजकुमार तिवारी सहित सभी लोगों ने उन्हें याद किया. खुर्सीपार के समाजसेवी बबलू चौबे ने कहा की भिलाई के बीरा सिंह वास्तव में छत्तीसगढ़ के हीरा थे. उन्होंने अपने एक संस्मरण के द्वारा पुराने पलों का जिक्र करते हुए हमारे इस प्रतिनिधि को बताया कि बेमेतरा का एक परिवार बीरा सिंह का नाम सुनकर उनके HTC कार्यालय पहुंचा और अपने बच्चे के बर्न केस के मामले में उनसे मदद की गुहार लगाई थी और उनसे कहा कि आप लोगों की मदद के लिए सदैव तत्पर रहते हैं और हर जरूरतमंद लोग की आप मदद करते हैं, आपका नाम सुनकर ही हम आपके कार्यालय आए हैं. तब स्व. बीरा सिंह अपने जीते जी उसे परिवार के बर्न केस के इलाज का पूरा खर्च उठाया था. इस तरह की अनेकों सहायतार्थ यादें आज भी लोगों के जेहन में उनके द्वारा की गई मदद की याद ताजा करती है. आज उनके पुत्र इंद्रजीत छोटू भैया भी उनके पद चिन्हों पर चलकर लोगों की तन मन धन से, जी जान से सेवा कर रहे हैं और अपने पिता को याद करते हुए उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की.



