- *राईस मिल में युवती पर धारदार हथियार से हमला, कुरुद पुलिस की तत्पर कार्यवाही से आरोपी गिरफ्तार*
*घटना का विवरण*
दिनांक 02 अक्टूबर को करीब 11:30 बजे आरोपी दुलेश्वर टंडन द्वारा अनीता मडावी को उसके पीठ, कमर, हाथ एवं सिर पर वार कर गंभीर रूप से घायल किया गया था। घायल युवती को तत्काल शासकीय अस्पताल कुरुद ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर उपचार हेतु निजी अस्पताल, धमतरी रेफर किया गया।
▪️*पुलिस की त्वरित कार्यवाही*
मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना कुरुद पुलिस ने तत्काल कार्यवाही करते हुए अपराध क्रमांक 327/2026, धारा 333, 109 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की। पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर आरोपी को हिरासत में लिया गया। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद किया गया
▪️*गिरफ्तार आरोपी:*
दुलेश्वर टंडन पिता लक्ष्मी प्रसाद टंडन,उम्र 25 वर्ष, निवासी भाठागांव, थाना कुरुद, जिला धमतरी (छ.ग.)।
पूछताछ एवं आवश्यक वैधानिक कार्यवाही पूर्ण करने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायालय के आदेश पर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
धमतरी पुलिस द्वारा आपराधिक गतिविधियों एवं चाकूबाजी पर लगातार निगरानी रखते हुए ऐसे मामलों में त्वरित एवं सख्त वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।



