Home दुर्ग सूरज की किरणों से जगमगा रहा खिलेश्वरी का आशियाना, बिजली बिल हुआ...

सूरज की किरणों से जगमगा रहा खिलेश्वरी का आशियाना, बिजली बिल हुआ शून्य…

4
0

दुर्ग, 05 अक्टूबर 2026 – दुर्ग जिले के सरोजनी नगर (धनोरा) निवासी श्रीमती खिलेश्वरी देशमुख के घर अब बिजली का बिल आने की चिंता पूरी तरह खत्म हो गई है। उनके घर की छत पर तीन किलोवाट क्षमता का सोलर पैनल स्थापित किया गया है, जिसके बाद से उनका जीवन और घर दोनों सौर ऊर्जा से जगमगा रहे हैं। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना ने उनके जीवन में एक बड़ा और सकारात्मक बदलाव ला दिया है।

पहले जहाँ श्रीमती खिलेश्वरी को हर महीने 3,000 से 4,000 रुपये तक का भारी-भरकम बिजली बिल चुकाना पड़ता था, वहीं अब उनका बिजली बिल शून्य आ रहा है। इस योजना ने उन्हें आर्थिक रुप से बहुत बड़ी राहत दी है। नवम्बर 2025 से लेकर अब तक उनके सोलर प्लांट से लगभग 4,000 यूनिट बिजली का उत्पादन हो चुका है, जिससे वे अपनी जरूरतें पूरी करने के साथ-साथ आत्मनिर्भर बन गई हैं।

खिलेश्वरी जी ने बताया कि उन्होंने उत्पादित अतिरिक्त बिजली विभाग को बेच दी है। इसके अलावा, केंद्र और राज्य सरकार की ओर से मिलने वाली सब्सिडी भी मात्र एक महीने के भीतर सीधे उनके बैंक खाते में 01 लाख 8,000 रुपये आ गई, जिससे उन्हें दोहरा लाभ मिला है।

आम नागरिकों को इस योजना से जोड़ने के लिए राज्य सरकार द्वारा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक विभिन्न स्थानों पर सेवा संकल्प शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। खिलेश्वरी जी ने अपील की है कि लोग इन शिविरों में पहुँचकर पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की पूरी जानकारी प्राप्त करें और इस लाभकारी योजना से जुड़कर अपने घर को रोशन करें।