रायपुर – स्वच्छता ही सेवा अभियान अंतर्गत आज रायपुर नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 3 अंतर्गत वार्ड क्रमांक 12 क्षेत्र में खपराभट्ठी मुक्तिधाम की सफाई श्रमदान से करते हुए स्वच्छता कायम कर जन – जन को स्वच्छ मुक्तिधाम का सकारात्मक स्वच्छता सन्देश दिया गया.
नगर निगम जोन 3 अंतर्गत वार्ड 12 अंतर्गत खपराभट्ठी मुक्तिधाम परिसर की श्रमदान से सफाई नगर निगम जोन 3 जोन अध्यक्ष श्रीमती साधना साहू के नेतृत्व औररायपुर नगर निगम के पूर्व पार्षद डॉ प्रमोद साहू सहित जोन 3 कार्यपालन अभियंता श्री ईश्वर लाल टावरे, जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री उमेश नामदेव, कार्य सहायकों,स्वच्छता निरीक्षकों,
स्वच्छता दीदियों और अनुबंधित सफाई एजेंसी रामकी कम्पनी के सुपरवाइजर और सफाई मित्रों ने मुक्तिधाम परिसर में श्रमदान करते सफाई अभियानपूर्वक की और कचरा उठाकर स्वच्छता कायम करते हुए स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत जन – जन को स्वच्छ मुक्तिधाम का सकारात्मक स्वच्छता सन्देश दिया.








