Home छत्तीसगढ़ CM साय के सिंगापुर दौरे का तीसरा दिन…

CM साय के सिंगापुर दौरे का तीसरा दिन…

14
0

रायपुर:  छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय इन दिनों सिंगापुर दौरे पर हैं. आज उनके प्रवास का तीसरा दिन है. मुख्यमंत्री साय मंगलवार को सिंगापुर के कई बिजनेस लीडर्स और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों से मुलाकात कर सकते हैं. इस दौरान छत्तीसगढ़ में निवेश की संभावनाओं, राज्य की नई औद्योगिक नीति और आर्थिक साझेदारी के अवसरों को लेकर विस्तृत चर्चा होने की संभावना है. मुख्यमंत्री निवेशकों को प्रदेश में उपलब्ध सुविधाओं और निवेश के अनुकूल माहौल की जानकारी भी देंगे.