- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकार के मुखिया के रूप में 25 वर्ष पूरे होने पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, जेपी नड्डा और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने उन्हें बधाई दी.
- पीएम मोदी सरकार के मुखिया के तौर पर 25 साल पूरे होने पर दिग्गज नेताओं ने उन्हीं बधाई दी है
नई दिल्ली,07 अक्टूबर 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकार के मुखिया के तौर पर 25 साल पूरे होने पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं. अमित शाह ने प्रधानमंत्री मोदी के राजनीतिक सफर का जिक्र करते हुए कहा कि इन 25 वर्षों में उनकी यात्रा सेवा, संघर्ष और समर्पण की रही है. अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर कहा, “अथक परिश्रम, अद्भुत संकल्पशक्ति व राष्ट्र प्रथम को जीवन का लक्ष्य बनाने वाले यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सेवा और समर्पण के 25 वर्ष पूर्ण होने पर उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं.”
संघर्ष और समर्पण की यात्रा- अमित शाह ने पीएम मोदी को दी बधाई
गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि 7 अक्टूबर 2001 को नरेंद्र मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी. इसके बाद वह लगातार मुख्यमंत्री और फिर प्रधानमंत्री के रूप में सरकार का नेतृत्व करते रहे हैं. गृह मंत्री ने कहा कि इन वर्षों में मोदी की सेवा, संघर्ष और समर्पण की यात्रा गरीबों के कल्याण, महिलाओं के सशक्तीकरण, युवाओं के उत्थान और समाज के हर वर्ग की समृद्धि का पर्याय बन गई है.
आज मोदी जी के नेतृत्व में भारत तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था के साथ मैन्युफैक्चरिंग, डिजिटल पेमेंट, स्टार्टअप, सेमीकंडक्टर, रक्षा उत्पादन और नवीकरणीय ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में नई ऊंचाइयां छू रहा है। युद्ध व अस्थिरता के इस दौर में भारत शांति व सौहार्द की एक महत्वपूर्ण वैश्विक आवाज बनकर उभरा है। मोदी जी ने करोड़ों देशवासियों में आत्मविश्वास जगाकर ‘विकसित भारत’ का मंत्र दिया और 2047 तक हर क्षेत्र में भारत को अग्रणी बनाने का संकल्प दिलाया। उनके नेतृत्व में सेवा कार्यों का भागीदार बनना हम सभी के लिए सौभाग्य व गौरव की बात है। #25YearsOfSeva
अमित शाह ने अपनी पोस्ट में #25YearsOfSeva का इस्तेमाल करते हुए प्रधानमंत्री मोदी के शासन के तरीके की भी तारीफ की. उन्होंने कहा कि मोदी ने जनकल्याणकारी नीतियों, उनके क्रियान्वयन, फैसलों में दृढ़ता, पारदर्शिता और परिणाम की गारंटी के जरिए शासन की परिभाषा बदल दी है. शाह ने दावा किया कि प्रधानमंत्री मोदी ने इन 25 वर्षों में देश की राजनीति में ‘पॉलिटिक्स ऑफ परफॉर्मेंस’ यानी काम और प्रदर्शन आधारित राजनीति का आदर्श स्थापित किया है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकार के प्रमुख के तौर पर 25 साल पूरे होने पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने उन्हें बधाई दी है. तीनों नेताओं ने प्रधानमंत्री मोदी के गुजरात के मुख्यमंत्री से देश के प्रधानमंत्री तक के सफर का जिक्र करते हुए उनके नेतृत्व और कार्यकाल की सराहना की.
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दी शुभकामनाएं
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि सरकार के प्रमुख के रूप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष सेवा, समर्पण, सुशासन और दृढ़ इच्छाशक्ति के प्रमाण हैं. उन्होंने प्रधानमंत्री को इस अवसर पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं. राजनाथ सिंह ने अपनी पोस्ट के साथ #25YearsOfSeva का भी इस्तेमाल किया.
सरकार के मुखिया के रूप में प्रधानमंत्री श्री @narendramodi के पच्चीस वर्ष, सेवा, समर्पण, सुशासन और प्रबल इच्छाशक्ति का प्रमाण है। उन्हें बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएँ। #25YearsOfSeva https://t.co/Tx8aZ003nV
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) October 7, 2026
यह निरंतर यात्रा राष्ट्रसेवा के प्रति अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक- जेपी नड्डा
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सफर को ‘राष्ट्रहित और जनसेवा को समर्पित 25 वर्ष’ बताया. उन्होंने कहा कि राष्ट्र के प्रति सेवा और समर्पण के 25 वर्ष पूरे हुए हैं और यह निरंतर यात्रा राष्ट्रसेवा के प्रति अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक है. नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने ‘अंत्योदय’ को अपना मार्गदर्शक सिद्धांत बनाते हुए गरीबों, वंचितों और पिछड़े वर्गों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास किया. उन्होंने दावा किया कि मोदी के नेतृत्व में भारत ने विकास, आत्मनिर्भरता और वैश्विक प्रतिष्ठा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित किए हैं.
राष्ट्रहित और जनसेवा को समर्पित 25 वर्ष! आज आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के देश के प्रति सेवा, समर्पण और जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण हुए हैं। 25 वर्षों की यह सतत साधना राष्ट्रसेवा के प्रति अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक है। माँ भारती की सेवा और राष्ट्रहित के प्रति आपका अटूट समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। ‘अंत्योदय’ को अपना ध्येय बनाकर गरीब, वंचित और पिछड़े वर्गों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने की आपकी प्रतिबद्धता अनुकरणीय है। आपके दूरदर्शी एवं निर्णायक नेतृत्व में भारत ने विकास, आत्मनिर्भरता और वैश्विक प्रतिष्ठा के नए आयाम स्थापित किए हैं। आज राष्ट्र ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ की भावना के साथ ‘विकसित भारत’ के संकल्प की ओर तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। हम सभी का सौभाग्य है कि आपके नेतृत्व में जनसेवा का हमें सु-अवसर मिला है। राष्ट्रसेवा के संकल्प के साथ प्रधानमंत्री मोदी जी की सार्वजनिक जीवन की इस गौरवपूर्ण यात्रा के 25 वर्ष पूर्ण होने पर बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएँ देता हूँ। #25YearsOfSeva
— Jagat Prakash Nadda (@JPNadda) October 7, 2026
उन्होंने कहा कि आज देश ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ की भावना के साथ ‘विकसित भारत’ के संकल्प की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है. नड्डा ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में जनसेवा का अवसर मिलने को सामूहिक सौभाग्य बताया और उन्हें 25 साल पूरे होने पर शुभकामनाएं दीं.
निर्मला सीतारमण ने गुजरात के CM बनने का किया जिक्र
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भी प्रधानमंत्री मोदी के 25 साल के सफर को याद किया. उन्होंने कहा कि 7 अक्टूबर को प्रधानमंत्री मोदी के विशिष्ट राजनीतिक सफर के 25 वर्ष पूरे हो रहे हैं. इसी दिन 25 साल पहले उन्होंने गुजरात के मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी संभाली थी.
सीतारमण ने कहा कि गुजरात का मुख्यमंत्री बनने से पहले मोदी ने कोई निर्वाचित पद नहीं संभाला था. उन्होंने कहा कि मोदी ने समर्पण के साथ जिम्मेदारी निभाई और काम करते हुए सीखा.
Today, 7 October, we celebrate the distinguished career of PM @narendramodi. 25 yrs ago, on this day, he took up the responsibility of CM of Gujarat. Until then, he had held no elected post. Through dedication, he served, learning as he went along. Selfless, no corruption, no cronies. Now, he serves as Prime Minister. Only in @BJP4India, a karyakarta gets opportunities despite no political family/dynasty background, money etc. A strong message for #democracy .
— Nirmala Sitharaman (@nsitharaman) October 7, 2026
वित्त मंत्री ने कहा कि बीजेपी में राजनीतिक परिवार या वंशवादी पृष्ठभूमि और धनबल के बिना भी एक कार्यकर्ता को आगे बढ़ने के अवसर मिल सकते हैं. उन्होंने इसे लोकतंत्र के लिए एक मजबूत संदेश बताया. सीतारमण ने मोदी के राजनीतिक सफर को निस्वार्थ सेवा से जोड़ते हुए उनकी सराहना की.
—- समाप्त —-



