रायपुर – आज स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय श्री कमल नारायण शर्मा का जयन्ती पर रायपुर के शहीद स्मारक भवन के प्रांगण में स्थित मूर्ति स्थल के समक्ष सादर नमन करने रायपुर नगर निगम संस्कृति विभाग के तत्वावधान में नगर निगम जोन 2 के सहयोग से रखे गए पुष्पांजलि आयोजन में पहुंचकर रायपुर नगर निगम सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़ और नगर निगम संस्कृति विभाग के अध्यक्ष श्री अमर गिदवानी ने उन्हें मूर्ति स्थल पर सादर नमन किया.
इस अवसर पर सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता श्री आर. के. चौबे, सेवानिवृत्त राजस्व अधिकारी श्री अरुण दुबे सहित नगर के गणमान्यजनों, सामाजिक कार्यकर्त्ताओं, महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन के पदाधिकारियों ने बड़ी संख्या में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय श्री कमल नारायण शर्मा को जयन्ती पर मूर्ति स्थल में सादर नमन किया.







