Home दुर्ग सेक्टर-6 में शनिवार 10 अक्टूबर 2026 को महालया अमावस्या के पावन अवसर...

सेक्टर-6 में शनिवार 10 अक्टूबर 2026 को महालया अमावस्या के पावन अवसर पर शाम 7.30 बजे से मां काली की विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया जाएगा।

6
0

भिलाई नगर कालीबाड़ी, सेक्टर-6 में शनिवार 10 अक्टूबर 2026 को महालया अमावस्या के पावन अवसर पर शाम 7.30 बजे से मां काली की विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर धार्मिक अनुष्ठान के साथ श्रद्धालुओं के लिए अन्न भोग की व्यवस्था भी रहेगी तथा महालया के उपलक्ष्य पर महिषासुर मर्दिनी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुति होगी, जिसे सोमा बोस एवं उनकी टीम द्वारा उड़नचंडी ग्रुप की प्रस्तुति के रूप में आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम मां दुर्गा की महिषासुर पर विजय, शक्ति, भक्ति और नारी शक्ति के प्रतीकात्मक स्वरूप को प्रस्तुत करेगा।महालया का बंगाली संस्कृति एवं धार्मिक परंपरा में विशेष महत्व है। इसे पितृ पक्ष की समाप्ति तथा मां दुर्गा के आगमन और शारदीय दुर्गा पूजा के शुभारंभ का प्रतीक माना जाता है। इस अवसर पर श्रद्धालु मां काली की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि एवं मंगल की कामना करेंगे।