- श्याम विला कॉलोनी के रहवासी पिछले 4 वर्षों से निगम को दे रहे हैं टैक्स
भिलाई: नगर निगम भिलाई के वार्ड क्रमांक 7, (पुष्पक नगर ) श्याम विला कॉलोनी के रहवासी इन दिनों मूलभूत समस्याओं से जूझ रहे हैं. इसके लिए उन्होंने एक आवेदन पत्र नगर निगम दुर्ग की आयुक्त के नाम सौपा है, जिसमें उन्होंने कॉलोनी में रह रहे लोग जो कि शुद्ध पेयजल एवं स्ट्रीट लाइट जैसी मूलभूत समस्याओं से उन्हें अवगत कराया गया. कॉलोनी वासियों ने हस्ताक्षर युक्त एक आवेदन निगम मुख्यालय में आयुक्त को दिया.हमारी कॉलोनी के निवासी पिछले लगभग चार वर्षों से नियमित नगर निगम को कर (टैक्स) का भुगतान कर रहे हैं। इसके बावजूद कॉलोनी में आवश्यक नागरिक सुविधाएँ पर्याप्त रूप से उपलब्ध नहीं हो पा रही हैं, जिसके कारण समस्त निवासियों को प्रतिदिन अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
हमारी प्रमुख समस्याएँ निम्नलिखित है
1. नगर निगम की व्यवस्था में समुचित समावेशन,
श्याम विला कॉलोनी की नियमानुसार नगर निगम की व्यवस्था में शामिल कर आवश्यक नागरिक सुविधाएँ उपलब्ध कराने हेतु उचित कार्रवाई की जाए।
2. नियमित जल आपूर्ति की व्यवस्था
कॉलोनी में नगर निगम के माध्यम से नियमित एवं सुचारु जन आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, ताकि निवासियों को पानी की समस्या से राहत मिल सके।
3. बोरवेल एवं जल संकट का समाधानः
कॉलोनी के तीन से चार बोरवेल सूख चुके हैं, जिससे जल संकट और अधिक गंभीर हो गया है। अतः जल आपूर्ति की स्थायी व्यवस्था की जाए तथा आवश्यकतानुसार बोरवेल एव जल मीटर से संबंधित समस्याओं का निराकरण किया जाए।
4. स्ट्रीट लाइट की मरम्मत एवं पर्याप्त प्रकाश व्यवस्थाः
कॉलोनी में कई स्ट्रीट लाइट खराब है अथवा पर्याप्त प्रकाश उपलब्ध नहीं है। इससे रात्रि के समय आवागमन में असुविधा होती है तथा सुरक्षा संबंधी चिताएँ भी. उत्पन्न होती है। अतः सभी खराब स्ट्रीट लाइटों की शीघ्र मरम्मत कराकर उचित प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।



