Home रायपुर रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी ने नगर निगम जोन 5 पहुंचकर कार्य...

रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी ने नगर निगम जोन 5 पहुंचकर कार्य समीक्षा कर दक्षिण विधायक निधि के सभी प्रगतिरत कार्यों को तय समय सीमा में गुणवत्ता सहित पूर्ण करने एवं स्थल विवाद के कारण लंबित विधायक निधि के कार्यों का त्वरित समाधान जनहित में प्राथमिकता से करने के सख्त निर्देश दिये…

14
0
  • दक्षिण विधायक ने गर्मी में पेयजल संकट से निपटने तैयारी अभी से प्रारंभ करने कहा, जोन 5 क्षेत्र के दक्षिण विधानसभा के वार्डो को टैंकर मुक्त बनाने योजना पर कार्य करने कहा

      रायपुर – आज रायपुर दक्षिण विधायक श्री सुनील सोनी ने रायपुर नगर निगम जोन 5 कार्यालय पहुंचकर रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नगर निगम जोन 5 के वार्डो के विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए जनहित में आवश्यक निर्देश जोन के अधिकारियों को दिये।

रायपुर दक्षिण विधायक श्री सुनील सोनी ने रायपुर दक्षिण विधायक निधि से नगर निगम जोन 5 के वार्डो में प्रगतिरत सभी विकास कार्यों को जनहित में तय समय सीमा के भीतर गुणवत्ता सहित सतत मॉनिटरिंग कर पूर्ण करने अधिकारियों को निर्देशित किया। इसके साथ ही दक्षिण विधायक निधि के वर्तमान में स्थल विवाद के चलते लंबित विधायक निधि विकास कार्यों के प्रकरणो का जोन स्तर पर त्वरित समाधान कर जनहित में उन्हें प्रारंभ करवाने के निर्देश अधिकारियों को दिये।

रायपुर दक्षिण विधायक श्री सुनील सोनी ने गर्मी में होने वाली पेयजल की समस्या से निपटने जोन 5 में अभी से तैयारी करने के निर्देश जोन अधिकारियों को दिये है। दक्षिण विधायक ने दक्षिण विधानसभा के अंतर्गत आने वाले जोन 5 के वार्डो को गर्मी में टैंकर मुक्त क्षेत्र बनाने की दिशा में ठोस कार्य योजना कियान्वित करने के निर्देश दिये है।

दक्षिण विधायक श्री सुनील सोनी ने जोन अधिकारियों को दक्षिण विधानसभा के वार्डों के क्षेत्रों में अभियान चलाकर बंद स्ट्रीट लाईटों को तत्काल प्रारंभ करवाना एवं नई स्ट्रीट लाईटे वार्डो के लिए उपलब्ध करवाना प्राथमिकता से सुनिश्चित करने निर्देशित किया है।

रायपुर दक्षिण विधायक श्री सुनील सोनी द्वारा नगर निगम जोन 5 कार्यालय में ली गई दक्षिण विधानसभा क्षेत्र की समीक्षा बैठक के दौरान जोन 5 जोन अध्यक्ष श्री अम्बर अग्रवाल, एमआईसी सदस्य श्रीमती सरिता दुबे, पार्षद श्रीमती ममता तिवारी,

श्री कृष्णा सोनकर, श्रीमती दुर्गा साहू सहित जोन 5 जोन कमिश्नर श्री खीरसागर नायक, कार्यपालन अभियंता श्री पदमाकर श्रीवास, कार्यपालन अभियंता विद्युत श्री संदीप शर्मा, सहायक अभियंता श्री नागेश रामटेके एवं अन्य संबंधित जोन अधिकारीगण की उपस्थिति रही।