रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज जांजगीर-चांपा जिले के दौरे पर रहेंगे. दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक मंत्रालय में स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक लेंगे. इसके बाद शाम को शिवरीनारायण मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे और महानदी घाट पर आयोजित गंगा आरती में शामिल होंगे. मुख्यमंत्री शाम 6:30 बजे शिवरीनारायण महोत्सव में शिरकत करेंगे. इसके बाद रात 11 बजे रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे.



