रायपुर – रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त श्री संबित मिश्रा के निर्देश पर आज नगर निगम जोन 8 जोन कमिश्नर श्रीमती राजेश्वरी पटेल ने नगर निगम जोन 8 स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा जोन 8 क्षेत्र अंतर्गत शहीद भगत सिंह वार्ड क्रमांक 21 अंतर्गत हीरापुर क्षेत्र में स्थित छठ तालाब में चलाये जा रहे सफाई अभियान का वहाँ पहुंचकर जोन 8 जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री संदीप वर्मा और स्वच्छता निरीक्षक श्री रितेश झा और श्री राकेश बंजारे की उपस्थिति में प्रत्यक्ष निरीक्षण किया. नगर निगम जोन 8 स्वास्थ्य विभाग को हीरापुर छठ तालाब में गन्दगी और कचरा होने से सम्बंधित जनशिकायतें प्राप्त हुईं, इसको तत्काल संज्ञान में लेते हुए नगर निगम आयुक्त द्वारा दिए गए निर्देश पर हीरापुर छठ तालाब की टीम भेजकर सफाई अभियानपूर्वक नगर निगम जोन 8 स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा करवाई जा रही है. वहाँ गन्दगी और कचरा तत्काल उठवाकर और घास की कटाई करवाकर स्वच्छता कायम की गयी और प्राप्त जनशिकायत का जोन के स्तर पर त्वरित निदान किया गया.
नगर निगम जोन 8 जोन कमिश्नर ने सफाई के निरीक्षण के दौरान छठ तालाब की छठ महापर्व के पूर्व व्यापक सफाई अभियानपूर्वक जोन के स्तर पर करवाने के निर्देश जोन स्वास्थ्य अधिकारी और स्वच्छता निरीक्षक को दिए.



