Home दुर्ग प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी 14 अक्टूबर 2026 को प्रातः 10:00 से अंबेडकर...

प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी 14 अक्टूबर 2026 को प्रातः 10:00 से अंबेडकर चौक पावर हाउस भिलाई पर धम्मचक्र प्रवर्तन दिवस मनाया गया ।

6
0
  • इस अवसर पर नगर के विभिन्न अंबेडकरवादी प्रतिनिधियों ने भाग लिया।*
  •           *कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मा. महादेव कावरे जी (IAS), मा.दिलीप वासनीकर जी (IAS), अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष श्री सुनील रामटेके जी ने किया।*

*इस अवसर पर विभिन्न प्रतिनिधियों में सर्वश्री अनिल गजभिए जी, युवा प्रकोष्ट के अध्यक्ष श्री गौतम खोबरागड़े जी, श्रीमती सुजाता रामटेके जी, श्री सुभाष चौहान जी, श्री प्रकाश श्यामकुंवर जी, श्री महेंद्र वाघमारे जी, श्री शुभम बोरकर जी, श्री भागवत सेंडे जी, श्री यशवंत रामटेके जी, श्री भागीरथी दास जी, श्री शिवदास रामटेके जी, श्री सचिन श्यामकुंवर जी, श्री छोटू लांजेवार जी सहित अनेक प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

*सर्वप्रथम प्रमुख अतिथिगणों ने डॉ.बाबा साहेब अंबेडकर की विशाल, आदमकद प्रतिमा एवं तथागत भगवान बुद्ध की छायाचित्र पर माल्यार्पण किया एवं एकस्वर में संबोधन किया कि आज के दिन ही राष्ट्र निर्माता डॉ. अंबेडकर ने लाखों विभिन्न समुदायों के लोगों के साथ बुद्ध धम्म की दिक्षा ली और बुद्ध के मार्ग को बताया,

उन्होंने कहा कि बुद्ध का मार्ग ही शांति, विज्ञान एवं जागृति का मार्ग है। विश्व में बुद्ध का मार्ग अपनाने से युद्ध नहीं होगा, पश्चात आये हुवे अन्य प्रतिनिधियों ने भी संबोधन किया।*

*अजय मेश्राम (सचिव)*

*डॉ. अंबेडकर प्रतिमा प्रबंध समिति, पावर हाउस भिलाई*