Home गरियाबंद शासकीय वीर सुरेन्द्रसाय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, गरियाबंद दिनांक 14 अक्टूबर 2026महाविद्यालय को विशेष...

शासकीय वीर सुरेन्द्रसाय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, गरियाबंद दिनांक 14 अक्टूबर 2026महाविद्यालय को विशेष मतदाता पंजीयन एवं मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित…

8
0
  • 200 विद्यार्थियों ने भरा फॉर्म-6

राधेश्याम सोनवानी,गरियाबंद :- भारत निर्वाचन आयोग के मतदाता जागरूकता कार्यक्रम (स्वीप) के अंतर्गत शासकीय वीर सुरेन्द्रसाय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, गरियाबंद में दिनांक 14 अक्टूबर 2026 को विशेष मतदाता पंजीयन एवं मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत 18 वर्ष से अधिक आयु के लगभग 200 छात्र-छात्राओं को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए फॉर्म-6 भरवाया गया। इस पहल का उद्देश्य पात्र युवाओं को मतदाता सूची में पंजीकृत कराना तथा उन्हें अपने लोकतांत्रिक अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक करना था।

कार्यक्रम में जिला कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रणवीर शर्मा, अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती ऋचा ठाकुर तथा अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सुश्री हितेश्वरी वाघे सहित तहसीलदार एवं संबंधित बूथ लेवल अधिकारी (BLO) उपस्थित रहे।

इस अवसर पर जिला कलेक्टर रणवीर शर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक पात्र नागरिक का मतदाता सूची में नाम दर्ज होना तथा मतदान प्रक्रिया में जागरूकता के साथ भाग लेना आवश्यक है। उन्होंने 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके विद्यार्थियों को अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने और अन्य पात्र युवाओं को भी इसके लिए प्रेरित करने का संदेश दिया। साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों को करियर निर्माण एवं भविष्य में लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने के संबंध में मार्गदर्शन प्रदान किया।

मतदाता जागरूकता के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से महाविद्यालय के निर्वाचक साक्षरता क्लब (ELC) के सदस्य छात्र-छात्राओं द्वारा आकर्षक रंगोली बनाई गई। रंगोली के माध्यम से मतदान के महत्व, लोकतांत्रिक मूल्यों तथा प्रत्येक मतदाता की जिम्मेदारी को रचनात्मक ढंग से प्रस्तुत किया गया। विद्यार्थियों की इस गतिविधि ने कार्यक्रम को प्रभावी एवं जनजागरूकतापरक बनाया।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापक संजय यादव, सी.एल. तारक, गौतम कुर्रे, प्रदीप निर्मलकर, एस.के. बंजारे, गौतमचंद ठाकुर, डॉ. सत्यम कुंभकार, भुवनेश्वर कुर्रे, सुश्री दीपशिखा टोप्पो, डॉ. उष्मा खाण्डेकर, डॉ. प्रीतम, भेषण एवं श्रीमती मधुवाला मिश्रा सहित अन्य प्राध्यापकगण तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय के स्वीप नोडल अधिकारी प्रोफेसर प्रेमानंद महिलांग द्वारा किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से युवा मतदाताओं को पंजीयन के लिए प्रोत्साहित करने, मतदान के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने तथा लोकतांत्रिक व्यवस्था में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का संदेश दिया गया।