Home रायपुर विजयादशमी पर्व पर महापौर मीनल चौबे एवं सभापति सूर्यकान्त राठौड़ एवं संस्कृति...

विजयादशमी पर्व पर महापौर मीनल चौबे एवं सभापति सूर्यकान्त राठौड़ एवं संस्कृति विभाग अध्यक्ष अमर गिदवानी सहित सभी एमआईसी सदस्यों, जोन अध्यक्षगणों, पार्षदों, एल्डरमैनों ने समस्त नगरवासियों को दी अग्रिम हार्दिक शुभकामनायें…

6
0
  • सभी नागरिकों से रायपुर शहर को स्वच्छ, सुन्दर, हरित बनाने सक्रिय सहभागिता दर्ज करवाने की पुनः विनम्र अपील

रायपुर – रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर श्रीमती मीनल चौबे और सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़ और नगर निगम संस्कृति विभाग अध्यक्ष श्री अमर गिदवानी सहित नगर पालिक निगम रायपुर के समस्त एमआईसी सदस्यों, जोन अध्यक्षगणों, पार्षदों, एल्डरमैनों ने दिनांक 20 अक्टूबर 2026 मंगलवार को असत्य पर सत्य की विजय के प्रतीक महान सांस्कृतिक विजयादशमी पर्व के अवसर पर समस्त नगरवासियों को अग्रिम हार्दिक शुभकामनायें देते हुए सभी नगरवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य एवं शान्ति प्रदान करने की सामूहिक विनम्र प्रार्थना मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के दिव्य श्रीचरणों में की है. इसके साथ ही सभी नगरवासियों से रायपुर को छत्तीसगढ़ प्रदेश की राजधानी के अनुरूप स्वच्छ, सुन्दर, हरित राजधानी स्मार्ट सिटी बनाने संकल्प लेकर अपनी सक्रिय सहभागिता दर्ज करवाने की पुनः विनम्र अपील की है.

महापौर श्रीमती मीनल चौबे एवं सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़ एवं संस्कृति विभाग के अध्यक्ष श्री अमर गिदवानी सहित रायपुर नगर पालिक निगम के सभी एमआईसी सदस्यों, जोन अध्यक्षगणों, वार्ड पार्षदों, एल्डरमैनों ने कहा है कि असत्य पर सत्य की विजय के प्रतीक महान सांस्कृतिक पर्व विजयादशमी का विशेष अवसर प्रत्येक नागरिक को अपने जीवन में सकारात्मक ऊर्जा शक्ति प्राप्त करने का एक श्रेष्ठ सुअवसर प्रदान करने वाला होता है. विजयादशमी पर्व सभी नागरिकों को यह सन्देश देता है कि सदैव जीवन में सत्य की ही विजय होती है. पौराणिक कथा पवित्र महाग्रन्थ रामायण के अनुसार त्रेता युग में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम ने श्रीनारायण का अवतार लेकर महाबलशाली असुर सम्राट रावण सहित समस्त असुरगणों का संहार कर सम्पूर्ण जगत को शोक से मुक्त किया और असत्य पर सत्य की विजय पताका फहराई. यह विशेष अवसर त्रेता युग से ही सम्पूर्ण जगत में असत्य पर सत्य की विजय के प्रतीक महान सांस्कृतिक पर्व विजयादशमी मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की असुरों पर महान विजय के प्रतीक उत्सव के रूप में भक्तजनों, नागरिकों द्वारा अत्यंत उत्साह और उमंग के साथ मनाया जाता है. प्राचीन मान्यताओं के अनुसार असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक विजयादशमी का महान सांस्कृतिक पर्व का यह विशेष अवसर जीवन में प्रत्येक नागरिक को सकारात्मक ऊर्जा शक्ति जागृत करने का एक श्रेष्ठ सुअवसर प्रदान करता है.