Home दुर्ग श्री राम सिंधी पंचायत, वैशाली नगर द्वारा शारदीय नवरात्र का भव्य आयोजन…

श्री राम सिंधी पंचायत, वैशाली नगर द्वारा शारदीय नवरात्र का भव्य आयोजन…

6
0

भिलाई। श्री राम सिंधी पंचायत, वैशाली नगर द्वारा शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर महाअष्टमी, महानवमी एवं दशमी के कार्यक्रम श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाए गए।

श्री राम सिंधी पंचायत वैशाली नगर के मुखिया श्री दिलीप पवानी जी ने बताया की समाजजनों एवं श्रद्धालुओं के सहयोग से मंदिर में छप्पन भोग, थाली सजाओ, महाआरती, हवन-पूजन एवं भंडारे का भव्य आयोजन किया गया।

19 अक्टूबर को हवन-पूजन के पश्चात माता रानी की आरती एवं प्रसाद वितरण किया गया। रात्रि 9 बजे से भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन में सहयोग देने वाली माताओं एवं बहनों को पंचायत अध्यक्ष द्वारा उपहार देकर सम्मानित किया गया।

 

20 अक्टूबर को दशमी के अवसर पर प्रातः 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक ज्योति विसर्जन तथा शाम 4:30 बजे शिवनाथ नदी के लिए कलश विसर्जन हेतु बस प्रस्थान की व्यवस्था की गई है।

इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ एवं गणमान्य व्यक्तियों श्री भीमसेन सेतपाल, श्री जय गेहानि, डॉ. हेमंत अम्बानी, श्री मनोहर थदानी, श्री प्रकाश डिंगा, श्री गोपी राजपालानी, श्री अशोक गंगवानी, श्री राम छुगनी, श्री प्रकाश मदनानी, श्री मुकेश गणेशानी, मंदिर प्रभारी श्री अशोक चेतवानी, श्री अर्जुन सचदेव, श्री गोवर्धन आसवानी, श्री विजय खेमानी, श्री कमल जसवानी, श्री प्रकाश धनवानी, श्री नरेश कुकरेजा, श्री धर्मदास बत्रा, श्री रमेश पावनी, श्री अशोक गंगवानी, श्री इंद्रजीत बख्तियार एवं श्री अनिल पोपटानी ने श्रद्धालुओं से अधिकाधिक संख्या में धार्मिक आयोजनों में सम्मिलित होने की अपील की।

 

पंचायत ने सभी समाजजनों, मातृशक्ति एवं श्रद्धालुओं के सहयोग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए आशा जताई कि भविष्य में भी इसी प्रकार सहयोग एवं आशीर्वाद मिलता रहेगा।

 

संपर्क सूत्र:

 

– पंडित श्री रामचंद्र जी शर्मा — 9893153939

– श्री नरेश कुकरेजा — 9827103444

 

जारीकर्ता:

मनोहर कृष्णानी

मीडिया प्रभारी

श्री राम सिंधी पंचायत, वैशाली नगर, भिलाई।