रायपुर – महिषासुर मर्दिनी आदिशक्ति दुर्गा माता की मूर्ति का राजधानी रायपुर में महादेवघाट खारून नदी पाटन पुलिया के पास नगर पालिक निगम रायपुर के जोन क्रमांक 8 अंतर्गत स्थित विसर्जन कुण्ड स्थल पर पहुंचकर भक्तगणों द्वारा श्रद्धापूर्वक विसर्जन का सिलसिला आज प्रारम्भ कर दिया गया.
आज शारदीय नवरात्रि पर्व में अंतिम दिवस भक्तgnon द्वारा आदि शक्ति दुर्गा माता की मूर्ति का नम आँखों से श्रद्धापूर्वक विसर्जन प्रशासनिक व्यवस्था अंतर्गत करने का सिलसिला विशेष पूजा अर्चना और प्रार्थना सहित माता रानी के जयकारों के मध्य प्रारम्भ किया.



