रायपुर: छत्तीसगढ़ में तापमान में गिरवाट के लिए थोड़ा इंतजार करना होगा. फिलहाल मौसम शुष्क बना हुआ है. मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों तक मौसम ड्राय रहने की संभावना जताई है. इसके अलावा आगामी 24 घंटे में विशेष बदलाव के आसार नहीं है. इसके बाद रात के तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क सकता है. नक्शे देखें
रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम ?
रायपुर शहर के लिए मौसम विभाग ने स्थानीय पूर्वानुमान जारी किया है. इसके मुताबिक 23 अक्टूबर को मौसम साफ रहने की संभावना जताई गई है. वहीं अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है.
राजधानी में 33 डिग्री सेल्यिसयस
पिछले 24 घंटों में प्रदेश में मौसम शुष्क रहा. विभाग ने बताया कि बुधवार को प्रदेश में सबसे अधिक 33 डिग्री सेल्सियस तापमान रायपुर में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रिकॉर्ड किया गया. इस दौरान कहीं भी उल्लेखनीय वर्षा दर्ज नहीं की गई.
अगले 2 दिनों तक मौसम रहेगा शुष्क!
मौसम विभाग के अनुसार आज भी मौसम शुष्क रहने के आसार हैं. किसी भी इलाके में बारिश को लेकर चेतावनी जारी नहीं की गई है. वहीं 2 दिनों के बाद भी मौसम ड्राय बने रहने की अधिक संभावनाएं हैं.


