Home दुर्ग छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन का प्रतिनिधि मंडल उपमुख्यमंत्री अरुण साव से मिला …

छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन का प्रतिनिधि मंडल उपमुख्यमंत्री अरुण साव से मिला …

10
0

देय तिथि से महंगाई भत्ता स्वीकृत करने का आग्रह किया 

देय तिथि से महंगाई भत्ता और राहत स्वीकृत करने कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन का प्रतिनिधि मंडल श्री कमल वर्मा संयोजक के अगूवाई में उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव से 1 जनवरी 26 देय तिथि से 2% महंगाई भत्ता और महंगाई राहत स्वीकृत करने का आग्रह किया। गौरतलब है कि कैबिनेट बैठक के पूर्व फेडरेशन का उपमुख्यमंत्री से मुलाकात कर आग्रह करना काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

उपमुख्यमंत्री अरुण साव जी ने फेडरेशन के आग्रह को मुख्यमंत्री के संज्ञान में लाने का आश्वासन दिया है।

उप मुख्यमंत्री ने कहा की प्रदेश सरकार कर्मचारीयों के हितों का पूरा ध्यान रखेगी. इस अवसर पर शिक्षक फेडरेशन प्रांताध्यक्ष राजेश चटर्जी, छत्तीसगढ़ ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी संघ प्रांत अध्यक्ष विजय लहरे, छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय संघ के संयोजक संजय शर्मा, नगरीय निकाय पेंशनर्स संघ प्रांताध्यक्ष श्रवण ठाकुर,दुर्ग जिला कर्मचारी अधिकारी संघ फेडरेशन के महासचिव अनुरूप साहू एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ जिलाध्यक्ष तथा मीडिया प्रभारी भानु प्रताप यादव उपस्थित रहे.