- जरूरतमंदों को मिलेंगी चिकित्सा सुविधाएं निःशुल्क, माता-पिता की स्मृति में एनजीओ शुरू करने की भी घोषणा
भिलाई। समाजसेवा और जरूरतमंदों की मदद के उद्देश्य से दीपक भाटिया ने अपनी माता के निधन के बाद उनकी स्मृति में भिलाई बंगाली समाज को मेडिकल बेड एवं एयर बेड (बेडसोल से बचाव के लिए उपयोगी बेड) भेंट किए। इन बेड का उपयोग समाज के जरूरतमंद लोग आवश्यकता पड़ने पर निःशुल्क कर सकेंगे।
दीपक भाटिया की इस पहल का उद्देश्य जरूरतमंद परिवारों को बीमारी और उपचार के दौरान आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना है, ताकि आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को जरूरत के समय मदद मिल सके। समाज के माध्यम से इन चिकित्सा उपकरणों को जरूरतमंदों तक पहुंचाया जाएगा।
माता-पिता की स्मृति में एनजीओ शुरू करने की घोषणा
इस अवसर पर दीपक भाटिया ने अपने माता-पिता की स्मृति में आगामी समय में एक एनजीओ शुरू करने की घोषणा भी की। इसके माध्यम से शहर के सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों की सहभागिता के साथ जनसेवा के कार्य करने और जरूरतमंद लोगों की सहायता करने की योजना है।
प्रस्तावित संस्था के जरिए जरूरतमंद परिवारों तक सहायता पहुंचाने और सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा।
समाज के पदाधिकारी रहे मौजूद
इस अवसर पर भिलाई बंगाली समाज के उपाध्यक्ष विमल दास उर्फ गोरा, महासचिव सुभीर भट्टाचार्य, सलाहकार राजदीप सेन सहित समाज के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
दीपक भाटिया की इस पहल से जरूरतमंद लोगों को चिकित्सा उपकरण उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। साथ ही, माता-पिता की स्मृति को समाजसेवा से जोड़ने की उनकी पहल सामाजिक सहयोग और मानवीय संवेदना का संदेश देती है।



