रायपुर – आज रायपुर उत्तर विधायक श्री पुरंदर मिश्रा ने रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत नगर पालिक निगम रायपुर जोन कमांक 2 अंतर्गत वीरांगना अवंति बाई लोधी वार्ड कमांक 6 क्षेत्र अंतर्गत जागृति नगर त्रिमूर्ति नगर शासकीय स्कूल में प्रार्थना शेड का निर्माण कार्य शीघ्र करवाने रायपुर उत्तर विधायक निधि मद से 10 लाख रू. में स्कूल परिसर में भूमिपूजन श्रीफल फोडकर एवं कुदाल चलाकर नगर निगम वित्त विभाग के अध्यक्ष श्री महेन्द्र खोड़ियार,
वार्ड 6 पार्षद श्री खगपति सोनी, एल्डरमेन श्री गोपाल सोना, जोन 2 कार्यपालन अभियंता श्री पीडी घृतलहरे सहित स्कूल के शिक्षक, शिक्षिकाओं, गणमान्यजनों, महिलाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं, नवयुवको, आमजनों की बडी संख्या में उपस्थिति के मध्य करते हुए शानदार सौगात दी।
रायपुर उत्तर विधायक श्री पुरंदर मिश्रा ने जोन 2 कार्यपालन अभियंता श्री पीडी घृतलहरे को स्वीकृति अनुसार तत्काल स्कूल परिसर में प्रार्थना शेड निर्माण स्थापना का कार्य प्रारंभ करवाकर गुणवत्ता युक्त तरीके से सतत मॉनिटरिंग कर तय समय सीमा में पूर्ण करवाकर लोकार्पण की तैयारी करवाने के निर्देश दिये।
वार्ड पार्षद श्री खगपति सोनी ने त्रिमूर्ति नगर शासकीय शाला में प्रार्थना शेड निर्माण विधायक निधि से प्रारंभ करने पर रायपुर उत्तर विधायक श्री पुरंदर मिश्रा को हार्दिक धन्यवाद दिया।






