- कम प्रेशर में पानी की समस्या का निराकरण करने ठक्करबापा वार्ड में नया जलागार निर्माण कार्य प्रस्तावित
रायपुर – रायपुर नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 8 क्षेत्र के अंतर्गत गोगांव, प्रीतम नगर, अशोक नगर क्षेत्र में कम प्रेशर में पानी की समस्या का निराकरण करने ठक्करबापा वार्ड क्षेत्र में नया जलागार का निर्माण कार्य प्रस्तावित है. एकता कॉलोनी सोनडोंगरी में जलापूर्ति हेतु पाईप लाईन विस्तार कार्य के पश्चात पर्याप्त जलापूर्ति की जा रही थी, किन्तु गैस पाईप लाईन विस्तार कार्य के दौरान उक्त सम्बंधित स्थल पर पाईप लाईन को क्षतिग्रस्त कर दिया है, जिसके कारण जलापूर्ति में समस्या का सामना करना पड़ रहा है, क्षतिग्रस्त पाईप लाईन की मरम्मत का कार्य लगातार जारी है.



