रायपुर – नगर पालिक निगम, रायपुर द्वारा शहर के नालों को ढंकने (ड्रेन कवर) का कार्य नागरिकों की सुरक्षा, जनहित एवं स्थल की आवश्यकता को दृष्टिगत रखते हुए तकनीकी परीक्षण एवं उपलब्ध वित्तीय संसाधनों के आधार पर प्राथमिकतानुसार चरणबद्ध रूप से कराया जाता है। इस क्रम में. शासन से स्वीकृति प्राप्त होने के उपरांत 15वें वित्त आयोग मद अंतर्गत विभिन्न स्थलों पर ड्रेन कवर निर्माण के कार्य प्रगतिरत / संचालित हैं। साथ ही आवश्यकतानुसार अन्य स्थलों पर भी उक्त कार्यों को प्रस्तावित एवं क्रियान्वित किए जाने की कार्रवाई की जाती है।

