March 10, 2026

हरियाणा में हिंसा के बाद तनाव, अब तक पांच की मौत, नूंह में लगा कर्फ्यू; इंटरनेट बंद

122

हरियाणा के नूंह में हिंसक घटना को अंजाम देने वालों को पकड़ने के लिए 15 टीम बनाई गई। मामले में सीआईडी इनपुट जुटा रही है। उपद्रव को देखते हुए जिले में रैपिड एक्शन फोर्स के जवान तैनात किए गए हैं। हरियाणा से जुड़ी राजस्थान के भरतपुर की सीमा को भी सील किया गया है।

हरियाणा के नूंह में दो समुदायों में हिंसक झड़प को लेकर प्रशासन अलर्ट है। उपद्रव को देखते हुए शाम को जिला उपायुक्त प्रशांत पंवार ने धारा 144 लागू कर दी। शाम चार बजे के बाद दो अगस्त तक के लिए जिले में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई। अधिकारियों ने बताया कि किसी भी तरह के अफवाह को फैलने से रोकने के लिए यह कदम उठाया गया है।

हरियाणा के नूंह जिले में विश्व हिंदू परिषद के जुलूस को रोकने की कोशिश में भड़की हिंसा में मरने वालों की संख्या बढ़कर पांच हो गई। इसके साथ ही स्थिति पर काबू पाने के लिए नूंह जिले में कर्फ्यू लगाया गया है।

You may have missed