March 11, 2026

शरद पूर्णिमा पर चांद को लगेगा ग्रहण, साल के आखिरी ग्रहण पर आपकी राशियों में मचेगी उथल-पुथल…

389

रायपुर : साल का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण 28 अक्टूबर यानी शरद पूर्णिमा की मध्य रात्रि 01 बजकर 05 मिनट से प्रारंभ होगा, जो रात 02 बजकर 24 मिनट पर समाप्त होगा। शरद पूणिमा के दिन दिन पड़ने वाला साल का ये दूसरा चंद्रग्रहण है। इस साल में दूसरी बार चांद को ग्रहण लगने वाला है।

ये ग्रहण बहुत खास है, क्योंकि इस बार का चंद्रग्रहण भारत में भी दिखाई देगा इस ग्रहण को आंशिक चंद्रग्रहण भी कहा जा रहा है। सूर्य ग्रहण के बाद अब साल का दूसरा और अंतिम चंद्र ग्रहण लगने वाला है। यह ग्रहण दशहरे के बाद 28 अक्टूबर को पूर्णिमा के दिन लगेगा।

चंद्रग्रहण किस राशि को करेगा प्रभावित

चंद्रग्रहण कई राशि को प्रभावित करेगा। प्रमुख राशियों में कुंभ, मकर , मिथुन, तुला, वृश्चिक, धनु और मिथुन राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है और कन्या और सिंह राशि वालों के लिए मिलाजुला प्रभाव देखने को मिलेगा।

ग्रहण के दौरान महिला इन बातो का रखें ध्यान

गर्भवती महिलाओं को खास सावधानी बरतनी चाहिए। मान्यता है कि वरना गर्भ में पल रहे शिशु पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इस दौरान गर्भवती महिला को तेजधार व नुकीली चीजों का प्रयोग नहीं करना चाहिए।

ग्रहण और सूतक काल के दौरान दूध, दही व पानी आदि पदार्थों का सेवन नहीं करना चाहिए।ग्रहण और सूतक काल के दौरान पूजा-पाठ की मनाही होती है। ग्रहण के दौरान तुलसी के पत्ते नहीं तोड़ने चाहिए। ग्रहण के दौरान किसी शुभ कार्य की शुरुआत नहीं करनी चाहिए।

You may have missed