June 7, 2026

सरकार का तोहफा, अब से साल में 2 बार फ्री मिलेगा गैस सिलेडर, दिवाली से होगी शुरुआत

93

आम जनता को अब एक और तोहफा मिलने वाला है. इस बार दिवाली पर सरकार 2 फ्री सिलेंडर देने वाली योजना को शुरू करने जा रही है. बता दें चुनाव के दौरान यूपी सरकार ने अपने घोषणा पत्र में महिलाओं को साल में 2 फ्री सिलेंडर देने की बात कही गई थी, जिसकी शुरुआत इस बार दिवाली से होने जा रही है.

यूपी के मुख्य सचिव ने इस योजना से संबंधित प्रस्ताव पर विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं, जिससे इस योजना को जल्द से जल्द शुरू किया जा सके. 

दिवाली और होली पर दिया जाएगा फ्री सिलेंडर

आपको बता दें उज्जवला योजना के तहत इस बार दिवाली पर सरकार लाभार्थियों को एक मुफ्त सिलेंडर देगी और दूसरा फ्री सिलेंडर होली पर दिया जा सकता है. इसको लेकर योगी सरकार ने पूरी तैयारी कर ली है.

डीबीटी के जरिए ट्रांसफर होगा पैसा

उत्तर प्रदेश में करीब 1 करोड़ 75 लाख उज्जवला योजना के तहत गैस कनेक्शन दिए गए हैं. इस बार दिवाली के मौके पर सरकार पहली बार गैस सिलेंडर का पैसा खातों में ट्रांसफर करेगी. गैस कनेक्शन धारकों के खाते में यह पैसा डीबीटी के जरिए ट्रांसफर किया जाएगा. 

You may have missed