June 8, 2026

जलने से बुजुर्ग दंपति की हुई मौत।

584

बलरामपुर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत ठरकी में एक बुजुर्ग दंपति की आग में जलने से मौत हो गई है। रात को खाना खाने के बाद यह दंपति ठंड के कारण चूल्हा जलाकर जमीन पर ही सो गए थे इसी दौरान आग ने पहले बिस्तर को अपने चपेट में लिया उसके बाद यह दोनों दंपत्ति उसमें बुरी तरह झुलस गए इस दौरान मौके पर ही महिला की मौत हो गई जबकि उसके पति की मौत अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई है।

मृतक बुजुर्ग दंपत्ति का नाम पर्वतीया और बैजनाथ है पुलिस की टीम ने बताया कि रात में खाना खाने के बाद यह लोग जब वहां सोए थे तो उनके परिवार के लोग भी दूसरे कमरे में सो रहे थे उन्हें पता नहीं था कि यह लोग चूल्हा जलाकर उसके करीब सो रहे हैं सुबह तकरीबन 4 बजे जब मृतक की बहू उठी तो उसने अपने सास ससुर के कराहने की आवाज

सुनी दरवाजा तोड़कर जब वह लोग अंदर घुसे तो देखा कि दोनों बुरी तरह आग में झुलस गए हैं इस दौरान महिला पर्वतीया की मौके पर मौत हो चुकी थी आनन फानन में 108 एंबुलेंस की मदद से बैजनाथ को सीएचसी राजपुर में इलाज के लिए लाया गया जहां से उसे अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया था वहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई है मामले में पुलिस की टीम ने मर्ग कायम कर लिया है।

You may have missed