Home छत्तीसगढ़ *आज से हिन्द नगर रिसाली में श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ का...

*आज से हिन्द नगर रिसाली में श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ का आयोजन*

4
0

रिसाली।हिन्द नगर रिसाली में 11 दिसम्बर से नौ दिवसीय श्रीमद भागवत ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया गया है।प्रवचनकर्ता प निरंजन महाराज (लिमतरावले)होंगे। कथा मे11 दिसम्बर 2023 सोमवार (शाम 5.00 बजे)श्रीमद् भागवत स्थापना पूजा, गोकर्ण कथा होगी। 12 दिसम्बर को श्री मंड़ग्लाचरण, धर्म पृथ्वी संवाद, कलियुग को दंड़, परीक्षित को श्राप,श्री सुकदेव का घर आगमन, कथा प्रारंभ 13 दिसम्बर को श्री सृष्टि वर्णन, विदुर कथा, वाराह अवतार, सती चरित्र, शिव विवाह 14 दिसम्बर को श्री ध्रुव चरित्र, भरत कथा, जड़ भरत चरित्र, नृसिंह अवतार, प्रहलाद चरित्र 15 दिसम्बर को गजेन्द्र मोक्ष, सागर मंथन, देवासुर संग्राम, वामन अवतार, राजा बली प्रसंग 16 दिसम्बर को श्री कृष्ण जन्म महोत्सव, पूतना वध, बच्चों की क्रीड़ा, माखन चोरी 17 दिसम्बर को वृन्दावन लीला मथुरागमन, कंसवध, श्री रूखमणी मंगल कथा वर्णन 18 दिसम्बर को श्री सुदामा चरित्र, द्वारिका लीला भाव, यदुवंश छ्य परीक्षित मोक्ष पश्चात भगवान श्री विग्रह में तुलसी दल अर्पण (चढ़ौत्री कार्यक्रम)19 दिसम्बर को श्रीगीतासार प्रवचन, हवनपूर्णाहुति केपिलतर्पण, सहस्त्रधारा स्नान होगा। प्रवचन सुबह 11 बजे से 1.30 बजे तक व अपरान्ह 3.30 बजे से शाम 06. बजे तक होगा।