March 11, 2026

जनता के आशीर्वाद और सहयोग से मोदी की गारंटी करेंगे पूरी: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

1702734424_05df3bc13a01d93b894e

छत्तीसगढ़ में विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ

मुख्यमंत्री का पहला सार्वजनिक कार्यक्रम, विकास का विश्वास लेकर हजारों की संख्या में पहुंचे उत्साहित लोग

प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ में विकसित भारत संकल्प यात्रा को दिल्ली से
वर्चुअल कार्यक्रम में हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

प्रधानमंत्री ने कहा: कोने-कोने में पहुंचेगी गारंटी, जरूरतमंदों को मिलेगा योजनाओं का लाभ

इसका शुभारंभ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने किया, उन्होंने लोगों को संबोधित भी किया। प्रधानमंत्री के संबोधन से ठीक पहले मुख्यमंत्री का संबोधन था, उन्होंने कहा कि हमारे प्रधानंत्री ऐसे प्रधानमंत्री हैं, जो न केवल योजनाएं बनाते हैं, बल्कि योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाया जाना भी सुनिश्चित करते हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने अपने उन अनुभवों को भी साझा किया जब वे 2014 में राज्यमंत्री थे और तब प्रधानमंत्री श्री मोदी ने संसद में अपने पहले संबोधन में कहा था कि उनकी सरकार गरीबों को समर्पित सरकार होगी।
अपने पहले सार्वजनिक संबोधन में मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने बार-बार भारत सरकार को उद्धृत करते हुए अपने नेतृत्व वाली राज्य सरकार की भावी रीति-नीति और लक्ष्यों को भी लोगों के सामने स्पष्ट कर दिया। इस संबोधन के दौरान श्री साय की आत्मविश्वास से लबरेज भाव-भंगिमा, शब्द, आवाज और विचारों ने राज्य के नागरिकों के सामने सदृढ़ सुशासन की भी गारंटी रख दी है। श्री साय ने अपना पहला संबोधन छत्तीसगढ़ी में दिया, उनका यह निर्णय इंगित करता है कि आने वाले दिनों में सामाजिक-सांस्कृतिक विकास की जड़ें गहरी होंगी, तना होगा और शाखाएं फलों से लदी होंगी।